ग्वालियर में मध्यान्ह भोजन सप्लाई करने वाली संस्थाओं का औचक निरीक्षण, मिलीं कई अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने लिए नमूने
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में मध्यान्ह भोजन तैयार करने और सप्लाई करने वाली दो केंद्रीकृत संस्थाओं का औचन निरीक्षण किया, टीम जब संस्थाओं के यहाँ पहुंची तो उन्हें वहां कई अनियमितताएं मिलीं, खाद्य सामग्री का उचित भण्डारण नहीं मिलीम फर्श पर गंदगी में चावल रखे मिले, खाद्य अधिकारियों ने यहाँ उपलब्ध खाद्य सामग्री एक नमूने लिए जिन्हें जंच के लिए भेजा जायेगा।
कलेक्टर के निर्देश के बाद अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश शर्मा, निरुपमा शर्मा एवं लखनलाल कोरी की टीम ने दोनों संस्थाओं का औचन निरीक्षण किया। टीम शिवपुरी लिंक रोड पहुंची यहाँ बालाजी फार्म हॉउस में वर्णिता महिला मंडल का निरीक्षण किया ।
चावल फर्श पर फैले मिले, उनमें गंदगी मिली
स्टोर को देखने के बाद खाद्य अधिकारियों की टीम ने यहाँ से सूजी का हलवा, आलू-छोले की सब्जी, अरहर की दाल, चावल, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और जीरा के नमूने लिए। मध्यान्ह भोजन बनाने और स्कूलों में सप्लाई करने वाली इस संस्था के प्रभारी हितेश राय और प्रोपराइटर मंजुला साहू हैं, निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम में खाद्य सामग्री का उचित भंडारण नहीं पाया गया। चावल फर्श पर फैले हुए थे और उनमें गंदगी मिली।
रसोई से लिए आलू-छोले की सब्जी, सूजी का हलवा के नमूने
खाद्य सुरक्षा टीम पुरानी छावनी स्थित स्टोन पार्क पहुंची यहाँ टीम ने श्रीमती सुशीला देवी दीक्षित शिक्षा एवं समाज कल्याण महिला मंडल समिति का औचक निरीक्षण किया। टीम ने रसोई से आलू-छोले की सब्जी, सूजी का हलवा, रिफाइंड सोयाबीन तेल और लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। इस संस्था के प्रबंधक अतुल दीक्षित और प्रोपराइटर श्रीमती उपमा दीक्षित हैं।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि संस्थाओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत धारा 32 में नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। दोनों संस्थाओं से लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजगढ़ में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, हाईवे पर चक्काजाम कर मांगा समस्या का समाधान
राजगढ़ में रहने वाले नागरिक बिजली विभाग द्वारा लगातार की जा रही अघोषित कटौती से परेशान हो गए हैं। अब इन नागरिकों ने विरोध का रास्ता चुन लिया है। बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर इन सभी ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ये जाम ढाबला जोड़ पर लगाया गया।
इस चक्काजाम के दौरान बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री के साथ लोगों की तीखी बहस हुई। इस विरोध को देखकर अधिकारी ने कहा कि बिजली की कटौती को रोकना किसी भी तरह से उनके हाथ में नहीं है। इस पर पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने ग्रामीणों से कहा कि उन्हें सांसद और विधायकों को घेर लेना चाहिए और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने देना चाहिए।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
ढाबला जोड़ पर किए गए इस चक्काजाम में ग्रामीणों के साथ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। इसमें सेमली कलां, भोजपुर, चिब्बड़, करकरी और ढाबली सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद थे। सभी का कहना था कि लोड शेडिंग के नाम पर बिना किसी सूचना के बिजली बंद की जा रही है। इस चक्काजाम की वजह से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सांसद विधायकों को घेरने की कही बात
इस चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जिले में भाजपा के पांच विधायक और दो कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सांसद हैं। इसके बाद भी ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान चल रहे हैं। लोगों ने कहा कि इन विधायकों और सांसदों को घर से बाहर नहीं निकलने देंगे शायद तब जाकर बिजली मिलेगी। ऊपर तक बात जाएगी तब निराकरण होगा।
ग्रामीणों ने खुद खत्म किया चक्काजाम
ग्रामीणों का ये चक्काजाम सड़क पर लगभग एक घंटे तक चला। हालांकि, कुछ देर बाद ग्रामीण खुद मौके से ये कहकर हट गए कि जाम की वजह से परेशान हो रहे लोग भी उनकी तरह ही हैं। सबके अपने काम होते हैं। हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते।
बिजली आपूर्ति की मांग
चक्काजाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यार्थियों से लेकर किसान, छोटे बड़े व्यापारी सभी परेशान हैं। उनकी इस समस्या का स्थाई निराकरण निकाला जाना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









.jpg)

