'मुझे किसी का डर नहीं...' हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर शमी का बयान वायरल, वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने पर कही ये बात
Mohammed Shami : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. टीम इंडिया के लिए युवा और नए गेंदबाजों के लगातार चोटिल होने और उम्मीदों के मुकाबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम में लाने की मांग उठ रही है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप में शमी का अनुभव टीम इंडिया के काफी काम आ सकता है. इसको लेकर लगातार कोई न कोई दिग्गज क्रिकेट उनकी टीम इंडिया में वापसी पर बात कर रहा है.
अब मोहम्मद शमी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इस बार भारतीय क्रिकेटर हिंदु-मुस्लिम एजेंडे के बारे में बात करने के लिए चर्चाओं में आए हैं. उन्होंने वंद मारतर बिल पर भी बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 18 मैचों में 55 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज में भारत की माता की जय बोलने पर भी खुलकर अपने विचार रखे हैं. शमी ने नव भारत टाइम्स के साथ एक निजी इंटरव्यू में बात करते हुए इस बारे में बात की है. अब उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने इन सभी मुद्दों पर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
मोहम्मद शमी का बयान हुआ वायरल
इस वीडियो में चैनल की टीवी एंकर मोहम्मद शमी से बात करते हुए पूछती हैं कि, अगर वंदे मातरम की एहतराम (सम्मान) नहीं करते तो 3 साल की सजा हो सकती है. क्या आपको वंदे मातरम गाने से पढ़ने से कोई दिक्कत है. इस पर आप क्या सोचते हैं. इस सवाल के जावाब में शमी ने कहा कि, 'ऐसा कहने से क्या हो जाना है. मैं तो नहीं बदल जाने वाला हूं. ये तो हमारे दीन में भी है कि, हमारी सरकार किसी नियम को लागू करती है तो आपका हक है उस नियम को मानना, इसमें तो धर्म और जाति से कोई फर्क नहीं पड़ता है. कोई कहता है जय हिंद करने में दिक्कत है. मुझे तो नहीं लगाता होनी चाहिए. अगर में आज भारत माता की जय कहता हूं तो मेरा क्या बिगड़ जाएगा. ये तो मरे देश का नाम है'.
???? Question for Mohammad Shami in interview ????
— VIKAS (@Vikas662005) August 4, 2026
- On Vande Mataram.
- Hindu Muslim.
- Team selection on religion.
- Yogi - Modi politics.
- Political talk in dressing room.
Mohammad Shami destroyed all Hindu Muslim politics agenda..!! pic.twitter.com/xXguVIfSxY
मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि, 'इसमें क्या ही बिगड़ जाएगा. मेरे सामने तो कई बार आ चुका है. मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी है, कई बार लाइव कैमरा में मेरे सामने ये सब किया गया है. मुझे भाई किसी का कोई डर नहीं है. मैं खुद से ही डरता हूं. बस एक ही बात है, आपकी सरकार और नियम जो कहता है उसे मानो'.
शमी में टीम में वापसी पर भी बोली बड़ी बात
इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में अपनी वापसी पर कहा कि, 'मैं हर दिन कड़ी मेहनत कर रहा हूं और हर मौके के लिए तैयार रहता हूं. मेरा एकमात्र लक्ष्य है कि जब भी मुझे चुना जाए तो मैं अपना बेस्ट परफॉर्म करूं. इंडिया को रिप्रेजेंट करना हमेशा मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन रहा है और मेरा सपना 2027 ICC वर्ल्ड कप में खेलना है. मैं इसके लिए काम करता रहूंगा, लेकिन आखिरी फैसला हमेशा सिलेक्टर्स का ही होगा'.
मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर
| प्रारूप | अवधि | मैच | पारी | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | इकॉनमी | औसत | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट | 5 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 2013–2023 | 64 | 122 | 229 | 6/56 | 3.31 | 27.7 | 50.3 | 12 | 6 |
| वनडे | 2013–2025 | 108 | 107 | 206 | 7/57 | 5.58 | 24.1 | 25.9 | 10 | 6 |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय | 2014–2025 | 25 | 25 | 27 | 3/15 | 8.95 | 28.2 | 18.9 | 0 | 0 |
ये भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में जिस गेंदबाज ने भारत के लिए चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, आज वही टीम में जगह पाने को मोहताज
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कांवड़ लेकर ताजमहल में प्रवेश करने की कोशिश की, पुलिस ने रोका
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कांवड़ लेकर ताजमहल में प्रवेश करने की कोशिश की, पुलिस ने रोका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24






















