मद्रास हाईकोर्ट ने पूछा-RSS को मार्च की अनुमति क्यों नहीं:पुलिस से कहा- जम्मू-कश्मीर में भी अनुमति, तमिलनाडु में हर साल रोक क्यों?
मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु पुलिस से RSS के रूट मार्च को अनुमति नहीं देने पर सवाल किया। कोर्ट ने पूछा कि आतंकवाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर में RSS मार्च कर सकता है, तो तमिलनाडु पुलिस हर साल अनुमति क्यों रोकती है? जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार हर जुलूस की अनुमति रोक रही है। इससे संगठनों को कोर्ट आना पड़ रहा है। यह मौखिक टिप्पणी RSS सदस्य वीजी जगदीशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान हुई। उन्होंने 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 1 नवंबर या किसी अन्य तारीख को मार्च की अनुमति मांगी है। खबर अपडेट की जा रही है।
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में:वोट चोरी और जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर बात कर सकते हैं; अब तक विपक्ष के 5 प्रदर्शन
नेता विपक्ष राहुल गांधी थोड़ी देर में दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। वो SIR, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बात कर सकते हैं। राहुल ने इससे पहले मंगलवार को विपक्षी नेताओं को लंच पर बुलाया था। इंडिया ब्लॉक ने अब तक SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर 5 प्रदर्शन किए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











