T20 World Cup 2026: आज भारत समेत इन 6 टीमों के होंगे मुकाबले, जानिए कौन किसके साथ कब और कहां खेलेगा मैच
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठवें दिन अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरने वाली है. भारत के अलावा 5 और टीमों आज यानी 12 फरवरी (गुरुवार) को अपने-अपने मैच खेलने वाली है. भारत के अलावा सह-मेजबानी श्रीलंका भी अपना मुकाबला आज खेलने वाली है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम किसके खिलाफ कहां और कब अपना मुकाबला खेलने वाली हैं.
श्रीलंका का ओमान से होगा मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप में आज का पहला मैच श्रीलंका और ओमान में होगा. 12 फरवरी को पहला मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच खेला जाएगा. पल्लेकेले में यह मैच आयोजित होगा, श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को मात दी थी. वहीं ओमान को जिम्बाब्वे स हार का सामना करना पड़ा था.
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नानायके, डुनिथ वेलालागे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह।
इटली और नेपाल में होगी टक्कर
टी20 वर्ल्ड कप में आज दूसरा मैच इटली और नेपाल के बीच में होगा. इटली को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला है. उनको अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड से 73 रन की हार मिली. वहीं नेपाल को इंग्लैंड से 4 रनों से हार मिली थी. अब ये दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहली जीत हासिल करने उतरेंगी.
इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका.
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम.
नामीबिया को धोने उतरेगा भारत
टी20 वर्ल्ड कप में आज के दिन का आखिरी मैच भारत और नामीबिया के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को मात दी थी, तो वहीं नामीबिया को नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा था. अब भारत अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी.
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो, टीआर: अलेक्जेंडर वोल्शेंक.
ये भी पढ़ें : IND vs NAM: अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड, जानिए यहां कितने T20 मैचों में मिली हार
Bangladesh Election: बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? मतदान आज, 300 सीटों के लिए चुनावी मैदान में 1981 उम्मीदवार
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव के लिए आज यानी गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को मतदान हो रहा है. मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ. जो शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा. बता दें कि बांग्लादेश में पिछली बार 2024 में आम चुनाव हुए थे. उस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को बहुमत मिला था और शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी थीं, लेकिन अगस्त 2024 छात्र आंदोलन ने उनकी सरकार का तख्तापलट कर दिया.
चुनावी मैदान में कुल 1981 उम्मीदवार
इसके बाद अब देश में एक बार फिर से आम चुनाव हो रहे हैं. इस बार देश की कुल 300 सीटों के लिए कुल 1981 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि बांग्लादेश में इस बार आम चुनाव के साथ जनमत संग्रह पर भी मतदान होगा. जिसके द्वारा मतदाताओं को हां या नहीं का जवाब भी देना है. अगर हां वाले वोट अधिक हुए तो नई सरकार संवैधानिक सुधारों यानी जुलाई चार्टर का पैकेज संसद से कानूनी तौर पर लागू कराने के लिए बाध्य होगी.
#WATCH | Bangladesh | Visuals from outside a polling centre at the Shantibagh High School in Dhaka. Voting for the 13th Parliamentary elections is scheduled to begin at 7:30 am (local time) and continue until 4:30 pm (local time).
— ANI (@ANI) February 12, 2026
Various parties, including the Bangladesh… pic.twitter.com/AuxjiLjcbW
मतदान के बाद तुरंत शुरू होगी काउंटिंग
बता दें कि बांग्लादेश कुल 12 करोड़ 76 लाख 12 हजार 384 मतदाता हैं जो आज अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. जबकि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी. बता दें कि बांग्लादेश में ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से मतदान होता है. विदेशों में रहने वाले हजारों बांग्लादेशी नागरिक भी इन चुनावों में वोट डाल सकेंगे. उनके लिए पोस्टल बैलेट का इंतजाम किया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















