Meerut Blue Drum Muskan Case LIVE Updates: मेरठ के 'नीला ड्रम हत्याकांड' में आज सजा का ऐलान | AajTak
मेरठ के 'नीला ड्रम हत्याकांड' में आज सजा का ऐलान होना है, जिस पर पूरे देश की निगाहें हैं. मृतक सौरभ के परिवार ने फांसी की मांग की है. इस बीच, जेल में बंद मुस्कान और साहिल बेहद परेशान और चिंतित हैं. उन्होंने रात का खाना नहीं खाया और वे सो भी नहीं पाए. कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जब जज ने साहिल से पूछा कि क्या उसने पहले कोई अपराध किया है और वह सजा में क्या चाहता है, तो उसने बोलने से मना कर दिया. #meerut #bludrumcase #muskan #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
चिप उद्योग के लिए महत्वपूर्ण मटेरियल इकोसिस्टम विकसित करना होगा, तकनीकी संप्रभुता की राह में यही सबसे बड़ी चुनौती : अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि तकनीकी संप्रभुता की दिशा में भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण सामग्रियों (क्रिटिकल मटेरियल्स) पर निर्भरता सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक बनी हुई है।
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोलते हुए मंत्री ने सेमीकंडक्टर और अन्य उन्नत प्रौद्योगिकियों के लिए जरूरी सामग्रियों में घरेलू क्षमताओं को तेजी से विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण सामग्रियों की वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं का कुछ सीमित देशों में केंद्रित होना, भारत के एक विश्वसनीय प्रौद्योगिकी और विनिर्माण केंद्र बनने की महत्वाकांक्षा के सामने बड़ी चुनौती है।
उन्होंने केमिकल्स, गैसों, सब्सट्रेट्स और सेमीकंडक्टर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य इनपुट्स को ऐसे प्रमुख क्षेत्र बताया, जहां भारत को घरेलू विशेषज्ञता और उत्पादन क्षमताओं को मजबूत करना होगा।
वैष्णव ने कहा कि जो देश आज मटेरियल इकोसिस्टम पर प्रभुत्व रखते हैं, उन्होंने इन क्षमताओं को विकसित करने में दशकों लगाए हैं। हालांकि भारत के पास इतनी लंबी समयसीमा का इंतजार करने की सुविधा नहीं है और उसे विनिर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण तथा महत्वपूर्ण सामग्रियों के प्रबंधन में विशेषज्ञता विकसित करने के प्रयासों को तेज करना होगा।
उन्होंने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन अब केवल चिप निर्माण और असेंबली तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मटेरियल्स, केमिकल्स, गैसों और सब्सट्रेट्स को शामिल करते हुए एक व्यापक इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मंत्री ने आगे बताया कि देश के सेमीकंडक्टर कार्यक्रम के दूसरे चरण में इन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की रणनीति तैयार उत्पादों की असेंबली से आगे बढ़कर मॉड्यूल, कंपोनेंट्स, मटेरियल्स और अंततः पूंजीगत उपकरणों के निर्माण तक पहुंचने की है। उन्होंने बताया कि विनिर्माण क्षेत्र में स्थायी विकास के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण जरूरी है।
वैष्णव ने स्पष्ट किया कि तकनीकी संप्रभुता हासिल करने का भारत का प्रयास अन्य देशों पर निर्भरता पूरी तरह समाप्त करने के लिए नहीं है, बल्कि रणनीतिक कमजोरियों को दूर करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूती विकसित करने के लिए है।
उन्होंने कहा, जब हम तकनीकी संप्रभुता की बात करते हैं तो हमें इसे बहुत परिपक्व और जटिल तरीके से देखना होगा। हम रणनीतिक निर्भरता और लचीलापन बढ़ाने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। ऐसे कौन से उत्पाद और क्षेत्र हैं जिनमें हमारे देश के भीतर विनिर्माण, डिजाइन और संपूर्ण उत्पाद विकास क्षमताएं होनी चाहिए? वहीं, वैल्यू चेन के किन हिस्सों में हम अन्य देशों पर निर्भर रह सकते हैं? प्रौद्योगिकी हमेशा एक वैश्विक वैल्यू चेन का हिस्सा होती है।
उन्होंने आगे कहा, हम जिस भी क्षेत्र में काम करना चाहते हैं या प्रवेश कर रहे हैं, उसमें एक विश्वसनीय भागीदार बनना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, 28 नैनोमीटर से 90 नैनोमीटर के लेगेसी नोड्स में एक मिलियन डॉलर की मशीन का उत्पादन सिर्फ एक डॉलर की चिप के कारण रुक सकता है। ऐसे में क्या हम खुद को डिजाइन, विनिर्माण और अंतिम उत्पाद के पूर्ण मूल्यांकन में एक विश्वसनीय देश के रूप में स्थापित कर सकते हैं? हम इसी दृष्टिकोण से आगे बढ़ रहे हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak
News Nation











