Responsive Scrollable Menu

बंपर कमाई का मौका! HD Fire Protect IPO दूसरे दिन ही सब्सक्रिप्शन 8 गुना पार, GMP ने बढ़ाई धड़कनें

HD Fire Protect IPO: इस आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है। दूसरे दिन ही यह इश्यू 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है, जिसमें नॉन-इन्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का कोटा करीब 19 गुना भर गया। ग्रे मार्केट में भी अनलिस्टेड शेयर तगड़े प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ₹258–271 के प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ में दांव लगाने का कल आखिरी मौका है। जानिए कितना हो सकता है लिस्टिंग गेन

Continue reading on the app

अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

फिल्म ‘सैयारा’ से चर्चा में आईं अनीत पड्डा ने मंगलवार को अपना 24वां जन्मदिन मनाया। पार्टी में उनके को-स्टार अहान पांडे, उनकी मां डियान पांडे और आलिया भट्ट शामिल हुईं। मंगलवार को ‘सैयारा’ के को-एक्टर आलम खान ने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। आलम ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन फैन्स ने तस्वीरें सेव कर लीं और उन्हें ऑनलाइन शेयर किया। पार्टी में घर को गुलाबी और हरे गुब्बारों से सजाया गया था। सेलिब्रेशन में दो खास केक भी रखे गए थे। इनमें से एक केक किले के आकार का था। दूसरा गुलाबी रंग का दो परतों वाला केक था। अनीत ने छोटी पीली बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। वहीं, अहान शिमरी काली शर्ट और काली जींस में नजर आए। अहान ने अनीत को खास अंदाज में विश किया पार्टी की तस्वीरें सामने आने से एक दिन पहले अहान पांडे ने अनीत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। अहान ने अनीत के लिए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “तुम ब्रह्मांड का तोहफा हो, अनीत। तुम जिस चीज को छूती हो, वह तारों की धूल में बदल जाती है। मेरी कामना है कि ब्रह्मांड हमेशा तुम्हारे साथ उतना ही नरम रहे, जितनी तुम उसके साथ रहती हो। यह कभी मत भूलना कि तुम अपने पीछे कितनी रोशनी छोड़ जाती हो। तुम्हें बहुत-बहुत जन्मदिन की शुभकामनाएं।” अनीत ने अहान के बर्थडे विश का जवाब देते हुए लिखा, “तुम पूरी दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हो। थैंक यू, मेरे अहान।” ‘सैयारा’ रिलीज होने के बाद से अनीत और अहान एक-दूसरे के करीब बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ समय बिताते देखा गया है। अनीत को अहान के परिवार के साथ भी देखा गया है। उन्होंने मुंबई में अहान की बहन अलाना पांडे के बेबी शॉवर में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अहान की कजिन अनन्या पांडे के साथ एक मजेदार गेम में भी हिस्सा लिया था। ‘सैयारा’ से दोनों को पहचान मिली ‘सैयारा’ अहान पांडे की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से अनीत को भी बड़े स्तर पर पहचान मिली। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 2025 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही। फिल्म में अनीत और अहान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया। दोनों के बार-बार साथ नजर आने से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें भी लगती रही हैं। हालांकि, अनीत और अहान दोनों ने खुद को सबसे अच्छे दोस्त बताया है। ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी अनीत वर्कफ्रंट पर अनीत अगली बार ‘शक्ति शालिनी’ में लीड रोल निभाएंगी। यह फिल्म मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में दिवंगत नाना पाटेकर और विशाल जेठवा समेत अन्य कलाकारों के भी नजर आने की उम्मीद है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। .............. यह खबर भी पढ़ें... अहान पांडे के लिए अनीत पड्डा की इमोशनल पोस्ट: बर्थडे विश कर कहा- दुनिया तुम्हें देखकर ठहर जाती है, तुम हमेशा से एक स्टार हो अहान पांडे के 28वें जन्मदिन पर उनकी को-स्टार अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की थी। अनीत ने अहान के बचपन से लेकर फिल्म 'सैयारा' के सेट तक की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। साथ ही उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट लिखकर अहान की तारीफ की थी। पोस्ट में अनीत ने लिखा था कि अहान जहां जाते हैं, वहां लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने अहान को दयालु, निस्वार्थ और बेहद खास इंसान बताया था। अनीत ने यह भी कहा था कि दुनिया तुम्हें देखकर ठहर जाती है और तुम हमेशा से एक स्टार रहे हो। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की 5 पार्टनरशिप... 18 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 Highest partnership first wicket in Test: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका हमेशा से अहम रही है. नई गेंद की धार को कुंद करने वाली टॉप-5 ओपनिंग साझेदारियों में दक्षिण अफ्रीका के नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ का का रिकॉर्ड टॉप पर है. इस लिस्ट में भारत की दो दिग्गज जोड़ियां विनू मांकड़-पंकज रॉय और वीरेंद्र सहवाग-राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं. इसके अलावा ग्लेन टर्नर-टेरी जार्विस और बिल लॉरी-बॉब सिंपसन की पारियां भी ऐतिहासिक हैं. Thu, 15 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Pakistan News क्या पाकिस्तान में नाक काटने का कंपटीशन चल रहा है? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T02:13:07+00:00

Pakistan News : पाकिस्तान कर्ज में डूबा हुआ है? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T02:12:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers