Responsive Scrollable Menu

NDA बैठक में Sports उपलब्धियों और रोजगार सृजन पर दिए गए प्रस्तुतिकरण

(तस्वीरों सहित) नयी दिल्ली, चार अगस्त राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों की मंगलवार को हुई साप्ताहिक बैठक में इस बारे में प्रस्तुतिकरण दिया गया कि भारत अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में किस तरह उपलब्धियां अर्जित कर रहा है तथा देश में रोजगार पैदा करने के रास्ते बढ़े हैं जिससे युवाओं के लिए करोड़ों अवसर सृजित हो रहे हैं। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और राजग के घटक दलों के नेता शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को यहां संसद भवन परिसर में हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के बगल में बैठे दिखे।

यह बैठक बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की हार के एक दिन बाद हुई, जहां उसके उम्मीदवार को चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में हरा दिया है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में उपचुनाव इसलिए ज़रूरी हो गया था क्योंकि नवीन ने पार्टी अध्यक्ष बनने और राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद सीट छोड़ दी थी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने खेलों पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया और कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में एक खेल नीति अपनाई थी, जिसके परिणामस्वरूप भारत को अब ओलंपिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेल जैसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में स्वर्ण समेत कई अवॉर्ड मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रोजगार देने के तरीकों पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण भी दिया गया और बताया गया कि युवाओं के लिए रोजगार के मौके दिन-ब-दिन बढ़े हैं। तिवारी ने कहा, ‘‘हमें मंगल मिलन में बताया गया कि 2004 से 2014 के बीच, जब संप्रग सत्ता में था, सिर्फ 2.89 करोड़ युवाओं को नौकरी मिली, जबकि 2014 से 2026 के बीच कुल 17.1 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला।’’ उन्होंने कहा कि राजग संसदीय दल की बैठक में सरकार की अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने बैठक के बारे में कहा, ‘‘मंगल मिलन में मंगल ही होता है।’’ राजग के सहयोगी दल जदयू, जद(एस), राकांपा, शिवसेना और एनसीपीआई के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए एनसीपीआई नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि वह पहली बार राजग संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक हूं। एनसीपीआई में सभी एकजुट हैं।

यह एक अच्छा अनुभव है।’’ बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा अन्य मंत्री और नेता भी शामिल हुए।

Continue reading on the app

18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?

306 साल पुराना इतिहास टूटा! 18 का टीनएजर कैसे बना दुनिया का सबसे युवा प्रोफेसर? Guinness World Record तोड़कर क्लासरूम से कोर्टरूम तक के इस हैरान कर देने वाले राज़ से उठा पर्दा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: साई सुदर्शन के बिना ही श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, क्या सीरीज से हो गए बाहर?

IND vs SL Test Series: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या वह सीरीज से बाहर हो गए हैं? Tue, 4 Aug 2026 23:03:03 +0530

  Videos
See all

जब Arnab के सवालों पर बटर की तरह पिघल गए Anil Deshmukh । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:26:46+00:00

Iran America War Update: 1 बजते ही ईरान युद्ध पर बड़ी खबर! Trump का बड़ा दावा! Mojtaba | US Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:30:30+00:00

Mukesh Ambani के घर के बाहर बम क्यों रखा Param Bir Singh ने ? । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:36:05+00:00

क्या Anil Deshmukh ने Mukesh Ambani को केस की सच्चाई बताई? । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:39:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers