Responsive Scrollable Menu

Poonch में आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान शुरू

जम्मू, चार अगस्त जम्मू -कश्मीर के पुंछ जिले के सुदूर सूरनकोट इलाके में दो स्थानों पर आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ धारा सांगला, गुज्जर नार और खेरोवाली ढोक इलाकों और उनसे सटे जंगल के गांवों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि घने जंगल वाले इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों के दो अलग-अलग समूहों की आवाजाही की खबरों के बाद यह अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक संदिग्ध आतंकवादियों का पता नहीं लगाया जा सका है और अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी संदिग्धों का पता लगाने के लिए व्यवस्थित तरीके से तलाशी अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, मंगलवार सुबह कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक घर के आंगन से जंग लगा हुआ पुराना मोर्टार का गोला बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कट्टल-ब्राह्मणा गांव में सुभाष चंद्र के घर पर खुदाई का काम कर रहे मजदूरों को एक संदिग्ध चीज दिखी और उन्होंने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम, बम निरोधक दस्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंची, इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया और मोर्टार के गोले को सुरक्षित रूप से हटाकर नष्ट किया गया।

Continue reading on the app

Weather Update: 17 राज्यों में 5 अगस्त से भयंकर बारिश का अलर्ट! | Top News | Monsoon News

Weather Update: 17 राज्यों में 5 अगस्त से भयंकर बारिश का अलर्ट! | Top News | Monsoon News 05 अगस्त से होगी मूसलाधार बारिश! IMD ने ज़ारी किया 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट | जानिए पूरी ख़बर | #weatherupdate #imdrainalert #imdalert #heavyrain #monsoon2026 #weathernews #breakingnews #topnews #indiaweather #rainalert #floodalert #thunderstorm #latestnews #hindinews #weatherforecast #indianews #monsoonupdate #stormalert #rainnews #trendingnews News18 UP live, aaj ki taaza khabar, noida weather news, uttar pradesh monsoon, up rain, us iran war, rajasthan panchayat election, bengal politics, ram mandir donation controversy, neet paper leak case, ram mandir donation scam, pakistan unrest, supreme court hearing on jantar mantar protest case, amarnath yatra bus accident, NDA mangal milan news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में एक अहम बदलाव किया गया है। पूर्व असम और रेलवेज खिलाड़ी शुभदीप घोष को टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। वह टी. दिलीप की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, जिम्बाब्वे दौरे के बाद टी. दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।

बता दें कि शुभदीप घोष की पहली जिम्मेदारी अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी। भारतीय टीम इस दौरे के साथ नए सहयोगी स्टाफ के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का फायदा खिलाड़ियों के क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मिलेगा।

57 वर्षीय शुभदीप घोष ने वर्ष 1994 से 2004 के बीच 17 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने असम और रेलवेज का प्रतिनिधित्व किया। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और कई स्तरों पर सफलतापूर्वक काम किया।

गौरतलब है कि शुभदीप घोष असम की वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भारत ए टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अलग-अलग आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। उनके पास खिलाड़ियों के कौशल विकास और क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षण का लंबा अनुभव है।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। शुभदीप घोष दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया और आधुनिक क्षेत्ररक्षण तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, शुभदीप घोष की नियुक्ति के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ का स्वरूप भी लगभग पूरा हो गया है। बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मॉर्कल पहले से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं रयान टेन डोशेटे और टी. दिलीप के जाने के बाद शुभदीप घोष टीम से जुड़ने वाले नए सदस्य बने।

असम क्रिकेट संघ ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है। संघ ने अपने बयान में कहा कि शुभदीप घोष ने विभिन्न भारतीय टीमों के साथ काम करते हुए अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से मजबूत पहचान बनाई है। संघ के अनुसार, यह उपलब्धि पूरे असम के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों तथा उभरते कोचों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम में क्षेत्ररक्षण का स्तर लगातार बेहतर हुआ है और शुभदीप घोष के अनुभव से इस विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा हैं।
Tue, 04 Aug 2026 21:48:44 +0530

  Videos
See all

Crocodile की एंट्री से लोगों में डर का माहौल | #Crocodile #Wildlife #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:16:40+00:00

Bollywood: बांद्रा में स्पॉट हुईं बॉलीवुड स्टार काजोल #shorts #viral #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:15:27+00:00

जेल में दुल्हन बनकर पहुंची युवती, वजह जानकर चौंक जाएंगे | #JailMystery #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:14:52+00:00

Bollywood: स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं सोनल चौहान #shorts #viral #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:15:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers