Balrampur में हाथी दांत तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार
बलरामपुर, चार अगस्त छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग ने छापा मारकर हाथी के दांत की तस्करी के आरोप में तीन लागों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर (छत्तीसगढ़) तथा बलरामपुर वनमंडल के संयुक्त दल को सोमवार को हाथी दांत की तस्करी करने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन्य जीव अपराध ब्यूरो और वन विभाग के दल ने जिला मुख्यालय रामानुजगंज के एक धर्मशाला में छापा मारा और तीन लोगों को पकड़ा। इनमें झारखंड के पलामू जिले के निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (42), रामानुजगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता (49) और सतेन्द्र कुमार रजक (50) शामिल हैं। बाद में पूछताछ करने और तलाशी लेने पर तीन हाथी दांत बरामद किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Jio का नया धांसू ऑफर: सिर्फ ₹400 में 1000 से ज्यादा TV चैनल और 12 OTT का फुल डोज, फ्री में लगेगा सेटअप!
Jio के नए 'Home Packs' प्लान में सिर्फ ₹400 महीने में 1000 से ज्यादा TV चैनल और 12 OTT ऐप्स का मजा लें सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि सेटअप बिल्कुल फ्री लगेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews









