Responsive Scrollable Menu

Mata Kushmanda Aarti Lyrics: शारदीय नवरात्रि की चौथी दुर्गा स्वरूपिणी है मां कूष्मांडा, पढ़ें उनकी आरती

Mata Kushmanda Aarti Lyrics:  शारदीय नवरात्रि का आज चौथा दिन है. यह दिन दुर्गा माता के चौथे स्वरूप देवी कूष्मांडा को समर्पित होता है. इस दिन माता कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए. उनकी उपासना करने से भक्तों के जीवन के संकट दूर होते हैं. धार्मिक मान्यता है कि देवी कूष्मांडा सूर्यदेव के भीतर समाहित दिव्य प्रकाश में विराजमान रहती है. इसलिए, उन्हें प्रकाश की देवी भी कहा जाता है. उनकी मधुर मुस्कान से ही संपूर्ण संसार की रचना हुई थी. देवी कूष्मांडा को कद्दू की बलि अतिप्रिय होती है. मान्यता है कि माता कूष्मांडा की आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. पढ़ें आरती के लिरिक्स.

नवरात्रि के चौथे दिन पर माता कूष्मांडा को इन चीजों का भोग लगाएं?

दुर्गा मां के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाए. माता रानी को मालपुआ अत्यंत प्रिय होता है. देवी कूष्मांडा को पेठा और ताजे फलों का भोग लगा सकते हैं. नवरात्रि के चौथे दिन माता रानी को लाल रंग के फूल जैसे गुलाब और गुड़हल अर्पित करें. आज देवी मां को बताशे का भोग भी लगा सकते हैं. केसर वाले पेठे भी कूष्मांडा माता को बहुत पसंद होते हैं.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि का तृतीया व्रत, पढ़ें मां चंद्रघंटा की पौराणिक कथा

चौथे दिन शाम को पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है? (Navratri 2026 4th Day Shubh Muhurat)

आज दुर्गा माता की पूजा करने के लिए गोधूलि मुहूर्त का प्रारंभ शाम 5 बजकर 53 मिनट पर होगा. गोधूलि मुहूर्त का समापन शाम 06:18 मिनट पर होगा. सायाह्म संध्या मुहूर्त शाम 05:53 से शाम 07:08 मिनट तक रहेगा. 

पढ़ें कूष्मांडा माता की आरती (Kushmanda Aarti Lyrics in Hindi)

कूष्माण्डा जय जग सुखदानी।मुझ पर दया करो महारानी॥

पिङ्गला ज्वालामुखी निराली।शाकम्बरी माँ भोली भाली॥

लाखों नाम निराले तेरे। भक्त कई मतवाले तेरे॥

भीमा पर्वत पर है डेरा। स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदम्बे। सुख पहुंचती हो मां अम्बे॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा। पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

मां के मन में ममता भारी। क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥

तेरे दर पर किया है डेरा। दूर करो मां संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो। मेरे तुम भण्डारे भर दो॥

तेरा दास तुझे ही ध्याये। भक्त तेरे दर शीश झुकाये॥

माता कुष्मांडा चालीसा (Kushmanda Mata Ki Chalisa)

दोहा

माता कुष्मांडा की जय, करुणा की सागर।
सुख-सम्पत्ति देने वाली, जय मां, जय अंबर॥

चालीसा

जयति जयति जगत की माता।
कुष्मांडा देवी सुखदायी भ्राता॥

शुम्भ-निशुम्भ हरणी माता।
भक्तों की विपदा हरणी भ्राता॥

कुश (कुमार) मंद हर्ष से भरी।
चारों ओर कृपा की झरी॥

हंस पर सवार हे माता।
कृपा का अविरल बहाता॥

कुम्भ करों में जल से भरे।
धन-धान्य से भरे सारे घर॥

आभा से दीप्त हे माता।
भक्तों के संकट मिटाता॥

चतुर्थी तिथि शुभ कहलाती।
व्रत रखने से सब सफल होती॥

मंत्र का जप करों हे प्यारे।
जीवन सुखी हो जाए सारे॥

अंत में सुन लो अरज हमारी।
जीवन सवारे भवसागर से॥

जय माता कुष्मांडा भवानी।
कृपा करो हे जगत की रानी॥

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया अभिषेक शर्मा को तगड़ा झटका, एक महीने के अंदर ही तोड़ा भारतीय बल्लेबाज का बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Record : भारत के 26 वर्षीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम इन दिनों पुरी दुनियां में गूंज रहा है. वो लगातार इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपने बल्ले से रन बना रहे हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए कई कमाल की पारियां खेली हैं. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में तूफानी पारी खेली थी. अब पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने अभिषके शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा का ये रिकॉर्ड एक महीने तक भी नहीं चला और 1 महीने के अंदर ही टूट गया है.

दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फरहान ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए एक नई उपलब्धि हालिल कर ली है. इसके साथ ही साहिबजादा फरहान तीन टी20 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के नाम दर्ज हो चुका है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम मौजूद था. 

साहिबजादा फरहान ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि, बीते मंगलवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज खत्म हुई. इस सीरीज को पाकिस्तान ने श्रीलंका से 2-1 से जीत लिया. इस सीरीज में साहिबजादा फरहान ने 3 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी के साथ कुल 238 रन बनाए. इसके साथ ही तीन मौचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वो बल्लेबाजी बन गए हैं.

इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 229 रन बनाए थे. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था. वहीं उनके बल्ले से एक 39 और 82 रनों की पारी भी निकली थी. अब साहिबजादा फरहान ने उन्हें 1 महीने के अंदर ही पीछे छोड़ दिया है और उनका तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. 

इन खिलाड़ियों का भी लिस्ट में जलवा

इस लिस्ट में अब अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर आ गए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो हैं. मुनरो ने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में 223 रन बनाए थे. वहीं चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन बनाए थे. इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई हैं. जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 204 रन बनाए थे. इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवार्ड दिया गया.

साहिबजादा फरहान का टी20 करियर

पाकिस्तान के लिए अब तक दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने टी20 में पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से वो टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. साहिबजादा फरहान ने 51 टी20 मैचों की 50 पारियों में 2 शतक और 13 अर्धशतक की बदौलत 1,554 रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs IND: किसे मिलेगा मौका, किसका कटेगा पत्ता? 3 खिलाड़ियों की फिटनेस पर अटकी टीम इंडिया की वनडे-टेस्ट टीम

India tour of New Zealand: न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के लिए टी-20 स्क्वॉड का ऐलान तो हो चुका है, लेकिन वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान तीन खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट के चलते टल रही है. हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत अलग-अलग वजहों से चोटिल चल रहे हैं, जिसका सीधा असर टीम कॉम्बिनेशन पर पड़ सकता है. यही कारण है कि चयनकर्ता फिलहाल किसी जल्दबाजी के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं. टीम 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी. Wed, 14 Oct 2026 13:40:35 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi said, "This is the voice of India." | राहुल गांधी बोले, "ये हिंदुस्तान की आवाज है" #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T09:08:39+00:00

Top News: CM Yogi ने किया Ram Nath Kovind की Autobiography का विमोचन #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T09:08:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers