Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर इमरान? दिनदहाड़े गोलीबारी के वीडियो में किया बड़ा दावा

Commander Imran: पाकिस्तान में दिनदहाड़े एक बाइक सवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि उसकी पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी में मारा गया व्यक्ति इमरान है, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर है. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि, इस दावे की अब तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. न तो पीड़ित की पहचान की पुष्टि हुई है और न ही घटना के स्थान और इसके पीछे की वजह का सत्यापन हो सका है.

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पर 13 अक्टूबर की तारीख और सुबह 11:54 बजे का समय दर्ज दिखाई देता है. फुटेज में एक मोटरसाइकिल सवार परिसर के गेट से बाहर निकलता नजर आता है. इसी दौरान सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति उसके पास पहुंचता है और गोली चला देता है. गोली लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार बचने की कोशिश करता है, लेकिन वाहन पर नियंत्रण खोकर जमीन पर गिर जाता है. इसके बावजूद हमलावर गोलीबारी जारी रखता है.

बाइक सवार ने भी निकाली थी पिस्तौल

वीडियो में उसे बैग से दूसरी पिस्तौल निकालकर भी गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह हाथ ऊपर उठाकर वहां से भाग जाता है. फुटेज के अंत में पीड़ित सड़क पर बेसुध पड़ा दिखाई देता है. हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाले घटनाक्रम के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि पीड़ित कौन था या उसकी हत्या किस वजह से की गई.

Continue reading on the app

देवी के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा से जुड़ा है ये फल, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके कई गुण

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना होती है। आयुर्वेद और पारंपरिक मान्यताओं में मां कूष्मांडा का संबंध कूष्मांड यानी पेठे से भी जोड़ा जाता है। पेठा एक ऐसा फल है, जिसका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी किया जाता रहा है। इसे अंग्रेजी में ऐश गॉर्ड कहा जाता है।

आयुर्वेद में कूष्मांड को शीतल, पौष्टिक और पित्त को शांत करने वाले गुणों से युक्त माना गया है। आयुर्वेद में इसे रसायन कहा गया है, यानी जो शरीर को नई ऊर्जा दे और उसे जवान बनाए रखे। यह स्वभाव में शीतल होता है, इसलिए शरीर की गर्मी और जलन को शांत करने में उपयोगी हो सकता है।

दिमाग के लिए अमृत : आजकल तनाव, चिंता और भूलने की बीमारी आम हो गई है। पेठा दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह याददाश्त बढ़ाता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों में भी लाभकारी बताया जाता है। जो लोग ज्यादा टेंशन में रहते हैं, उनके लिए पेठे का जूस बहुत फायदेमंद होता है।

पेट को रखे ठंडा : अगर आपको अक्सर एसिडिटी, पेट में जलन या अल्सर की शिकायत रहती है, तो पेठा आपके लिए वरदान है। यह पेट की अंदर से सफाई करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से यह अम्लपित्त यानी एसिडिटी को तुरंत शांत करता है।

किडनी और संबंधी समस्याओं में राहत : पेठा एक नेचुरल डिटॉक्स है। यह किडनी की गंदगी को बाहर निकालता है और पथरी जैसी समस्याओं में भी आराम देता है।

दिल और ब्लड प्रेशर के लिए : यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है और खून से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।

हलांकि, किसी भी गंभीर या लंबे समय से बनी स्वास्थ्य समस्या में सिर्फ पेठे के सहारे न बैठें, बल्कि योग्य डॉक्टर से उपचार कराएं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की 5 पार्टनरशिप... 18 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 Highest partnership first wicket in Test: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका हमेशा से अहम रही है. नई गेंद की धार को कुंद करने वाली टॉप-5 ओपनिंग साझेदारियों में दक्षिण अफ्रीका के नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ का का रिकॉर्ड टॉप पर है. इस लिस्ट में भारत की दो दिग्गज जोड़ियां विनू मांकड़-पंकज रॉय और वीरेंद्र सहवाग-राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं. इसके अलावा ग्लेन टर्नर-टेरी जार्विस और बिल लॉरी-बॉब सिंपसन की पारियां भी ऐतिहासिक हैं. Thu, 15 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: हूतियों का प्रचंड वार, सऊदी में मचा हड़कंप! | Middle East War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T00:15:33+00:00

Iran America War Update: अभी-अभी ट्रंप के इस फैसले हिल गई दुनिया! Trump News | Iran News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T00:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers