Responsive Scrollable Menu

MP Police हेड कांस्टेबल फिरोज खान के ठिकानों पर Lokayukta Raid, मिली 6.27 करोड़ की संपत्ति

मध्यप्रदेश के इंदौर और इसके पड़ोसी देवास जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक के 15 ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे और उसकी वैध आय के मुकाबले तीन गुना से अधिक मूल्य की संपत्तियों का पता लगाया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील तालान ने बताया कि इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में चालक के तौर पर पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान (48) के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह लंबे समय से कर्तव्य से अनुपस्थित हैं और पुलिस विभाग में पदस्थ होने का कथित रौब झाड़कर देवास जिले में विवादित अचल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के बाद खान, उनके परिजनों और करीबी लोगों के ठिकानों पर छापे मारे गए। तालान ने बताया, ‘‘पुलिस विभाग में खान के 24 साल के सेवाकाल में वेतन से उनकी आय करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है। अन्य स्रोतों से हुई कमाई जोड़ने पर उनकी कुल वैध आय लगभग 1.94 करोड़ रुपये है।

इसके मुकाबले छापों में अब तक 6.27 करोड़ रुपये की संपत्तियों के बारे में पता चला है।’’ उन्होंने बताया कि ये संपत्तियां प्रधान आरक्षक, उनके परिजनों और रोशनी वर्मा नाम की महिला के नाम पर खरीदी गई हैं और इनमें पांच मकान, तीन फ्लैट, पांच आवासीय भूखंड, एक व्यावसायिक भूखंड और अलग-अलग स्थानों पर कृषि भूमि शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अचल संपत्तियों की खरीद में प्रधान आरक्षक के साथ भूमिका के कारण उसकी सहयोगी महिला को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

तालान ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी

शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी

Continue reading on the app

  Sports

हार के बाद फूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा, मैच के बाद गेंदबाजों की क्लास लेते हुए गिनाईं कमियां

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 24 रन से करारी हार मिली. टीम इंडिया की इस हार के बाद सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस खराब गेंदबाजी को लेकर अपनी निराशा जताई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे योजनाओं पर अमल नहीं कर सके. Thu, 15 Oct 2026 08:24:30 +0530

  Videos
See all

Iran America War Latest News: ईरान की PAK-तुर्किए को धमकी! क्या बढ़ने वाला है नया तनाव? Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:15:27+00:00

Rajasthan News: बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत | Tractor Accident | CCTV Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers