Congress ने MP में कथित शराब घोटाले पर BJP को घेरा, PM Modi से निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से जुड़े एक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। पार्टी नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े कथित घोटाले के बाद अब शराब से जुड़ा कथित घोटाला सामने आया है। उन्होंने जिस खबर और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के जिस पोस्ट का उल्लेख किया उसमें दावा किया गया कि देवड़ा के पूर्व ओएसडी के खिलाफ कथित शराब घोटाले की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं हैं।
रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की प्रदेश सरकारें भी ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस विषय पर प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे हैं। रमेश ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री का इस भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं है तो उन्हें जरूर जांच करवानी चाहिए। सवाल यह है कि क्या वे निष्पक्ष जांच करवाएंगे?’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार की आलोचना की है।
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से अभिनेत्री शहनाज गिल का 'त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता' डायलॉग काफी फेमस हुआ था। अब उन्होंने रोहित शर्मा के पॉपुलर शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में अपने इस आइकॉनिक डायलॉग को फिर से दोहराया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama







.jpg)

