Responsive Scrollable Menu

शुरुआती गिरावट के बाद संभले Sensex और Nifty, आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के शेयर की बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभल गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 32.96 अंक की गिरावट के साथ 73,000.82 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 32.65 अंक टूटकर 22,688.75 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने शुरुआती गिरावट की भरपाई कर ली।

बीएसई का सेंसेक्स 161.48 अंक चढ़कर 73,195.26 अंक पर और निफ्टी 36 अंक की बढ़त के साथ 22,757.95 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, मारुति और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक चढ़े। वहीं, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और इटर्नल के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.62 प्रतिशत चढ़कर 106.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,305.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 1,109.10 अंक यानी 1.54 प्रतिशत उछलकर और निफ्टी 358.60 अंक यानी 1.60 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

UPSSSC Combined Junior Engineer (Electrical) Online Form 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Combined Junior Engineer (Electrical) Main Examination Recruitment 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। जो अभ्यर्थी UPSSSC Junior Engineer JE Electrical Mains Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 06 नवंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती […]

Continue reading on the app

  Sports

KCL season 2 auction: 10 टीमें, 5 करोड़ का पर्स, 17 अक्टूबर को 300 से ज्यादा कबड्डी खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

KCL season 2 auction: कबड्डी चैंपियंस लीग सीजन 2 की नीलामी 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी. 6,000 से अधिक खिलाड़ियों के ट्रायल्स के बाद 300 से ज्यादा खिलाड़ी ऑक्शन पूल में शामिल किए गए हैं. कुल 5 करोड़ रुपये का प्लेयर पर्स 10 टीमों में समान रूप से बांटा गया है, जहां प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 50 लाख रुपये का बजट रहेगा. कुरुक्षेत्र नाइट्स और झज्जर जगुआर नाम की दो नई टीमों के जुड़ने से मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है. Wed, 14 Oct 2026 20:16:11 +0530

  Videos
See all

Harish Rawat Statement : हरीश रावत की धन्यवाद यात्रा पर क्यों उठे सवाल? जानिए उन्होंने क्या कहा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T15:15:29+00:00

Kishore Ajwani Podcast: France में हैकरों ने Fridge Hack कर करोड़ों का नुकसान करवाया | Trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T15:10:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers