मथुराः छोटे खां का परिवार चार पीढ़ियों से बना रहा रावण, अहिरावण, मेघनाथ का पुतला, डेढ़ महीने में होता है तैयार
Mathura News: मथुरा के छोटे खां का मुस्लिम परिवार चार पीढ़ियों से रामलीला के लिए रावण, मेघनाथ और अहिरावण के पुतले बना रहा है. कृष्ण की नगरी मथुरा में एक मुस्लिम परिवार ऐसा है, जो हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम किए हुए है. यह परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी रावण और उसके परिवार के सदस्यों के पुतले बनाने का कार्य बखूबी से निभा रहा है. इस मुस्लिम परिवार की रोजी रोटी रावण के परिवार से चलती है. रामलीला में रावण वध के लिए तैयार किए जा रहे. पुतलों को बनाने का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपए आता है. रावण के परिवार के पुतलों को बनाने में 9 सदस्य लगे हुए हैं.
China Export में जोरदार उछाल, सितंबर में 36.3 फीसदी की बड़ी बढ़त दर्ज
चीन का निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 36.3 प्रतिशत बढ़ा। यूरोपीय संघ समेत उसके व्यापारिक साझेदारों की ओर से व्यापार संतुलित करने का दबाव बढ़ने के बीच निर्यात में यह तेजी आई है। चीन के सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
निर्यात के ये आंकड़े अर्थशास्त्रियों की उम्मीदों से बेहतर रहे। अगस्त में निर्यात में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी जबकि सितंबर में इसकी रफ्तार और तेज हो गई। सेमीकंडक्टर और कारों जैसे उच्च-प्रौद्योगिकी उत्पादों ने विदेशों में चीन की बढ़ती आपूर्ति को गति देने में मदद की है।
सितंबर में चीन का आयात भी सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़ा। अगस्त में आयात में 28.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसके परिणामस्वरूप, सितंबर में चीन का व्यापार अधिशेष बढ़कर 133.5 अरब डॉलर हो गया, जो अगस्त में 119.1 अरब डॉलर था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi










