शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 73,050 और निफ्टी 22,700 पर, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 14 अक्टूबर को फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 73,050 और निफ्टी 22,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। वहीं फार्मा और सरकारी बैंकों के शेयर्स में बिकवाली है। फ्यूजन CX का IPO आज से खुला फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन होगा, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 13 अक्टूबर को गिरावट रही विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 19 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
सौरव दास और रांका को हुए जेल, लेकिन क्यों बच गए अजिंक्या शिंदे? क्या है नियम
कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अजिंक्या शिंदे बॉन्ड भरने के बाद रिहा हो गए. तीनों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने अदालत में शांति भंग करने और बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन की दलील दी. दास और रांका ने पहले एक साल तक शांति बनाए रखने का मुचलका भरा था. शिंदे पर ऐसा पुराना बॉन्ड लागू नहीं था. यही अंतर उनके मामले में अहम माना जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






