Responsive Scrollable Menu

'बिग बॉस' में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:घटना के बाद माही विज चिल्लाईं, प्रोमो में नकुल के बाहर जाने का इशारा

बिग बॉस 20 के घर में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बहस के दौरान हाथापाई हो गई। माही विज इस दौरान चिल्लाती और रोती नजर आईं। यह विवाद काजी तौकीर की कथित टिप्पणियों से शुरू हुआ था। घरवालों ने तुरंत दोनों को अलग किया। लेटेस्ट एपिसोड के अंत में एक प्रोमो दिखाया गया। इसमें संकेत मिला कि वाइल्डकार्ड से आए नकुल को घर से बाहर जाने के लिए कहा गया है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एपिसोड खत्म होने तक इस मामले का नतीजा सामने नहीं आया। काजी तौकीर की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद मामला तब शुरू हुआ, जब नकुल ने स्काउट OP से काजी की कथित टिप्पणियों के बारे में बात की। नकुल ने कहा कि काजी, स्काउट के कान में थूकने वाली घटना के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद स्काउट ने काजी से इस बारे में सवाल किया। काजी ने कहा कि उन्होंने यह बात मजाक में कही थी। नकुल ने इसे मजाक नहीं माना। इसके बाद बातचीत तनावपूर्ण हो गई। काजी ने गुल्लू से कहा कि वह नकुल को मामला समझाए। नकुल ने गुल्लू के बीच में आने पर आपत्ति जताई। गुल्लू ने नकुल से पूछा कि वह मामला क्यों बढ़ा रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। बहस के दौरान धक्का-मुक्की दोनों के आमने-सामने बहस करते रहने के दौरान नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया। बाकी घरवाले तुरंत वहां पहुंचे और दोनों को अलग करने की कोशिश की। झगड़े के दौरान नकुल ने यह भी कहा कि उसके भाई पहले गुल्लू से सामना करने के लिए गुरुग्राम गए थे। नकुल ने दावा किया कि गुल्लू तब “भागकर गोवा चला गया था।” माही विज इस पूरी घटना के दौरान रोती और चिल्लाती दिखीं। वह बार-बार पूछ रही थीं कि नकुल ने गुल्लू को क्यों मारा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या नकुल इसी वजह से घर में आया था। पहले से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे यह झगड़ा ऐसे समय हुआ, जब नकुल और गुल्लू नकुल के घर में आने के बाद से एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे। नकुल को ऑनलाइन मिट्ठू डॉन के नाम से भी जाना जाता है। वह टेलीविजन अभिनेता मनीष गोयल के साथ बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुआ था। नकुल के बाहर जाने की चर्चा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस झगड़े के बाद नकुल को घर से बाहर जाने के लिए कहा गया। हालांकि, मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेटेस्ट एपिसोड में भी इस मामले का नतीजा नहीं बताया गया। .............. यह खबर भी पढ़ें... 'लड़कियों से कौन डरता है यार, नीचा जेंडर है...': कहने वाले हरियाणवी 'मिट्ठू डॉन' की बिग बॉस में एंट्री, सलमान के सामने दी सफाई हरियाणा के झज्जर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ ने बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी। इसके बाद महिलाओं पर की गई उनकी पुरानी टिप्पणी का विवाद फिर चर्चा में आ गया था। नकुल ने सलमान खान के सामने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया था। उन्होंने खुद को ‘प्रो-फेमिनिस्ट’ भी बताया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

दावा- प्रसिद्ध, हर्षित, पंत की फिटनेस से अटका टीम सिलेक्शन:न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे-टेस्ट स्क्वॉड जारी होने हैं, भारतीय टी-20 टीम घोषित

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ऋषभ पंत की फिटनेस के कारण न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का सिलेक्शन अटका हुआ है। TOI ने दावा किया है कि सिलेक्टर्स इन प्लेयर्स की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। चयन समिति टीम घोषित करने में आखिरी समय तक इंतजार कर सकती है। दोनों टीमों को 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होना है। वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। दो टेस्ट की सीरीज 19 नवंबर से खेली जाएगी। बता दें 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान किया जा चुका है। फिटनेस की मंजूरी देने में सतर्क CoE सूत्रों के मुताबिक, BCCI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रिहैब के बाद खिलाड़ियों को फिटनेस मंजूरी देने में CoE सावधानी बरत रहा है। पंत और प्रसिद्ध की चोट पहली नजर में गंभीर नहीं लगती। सूत्र ने कहा, ‘CoE कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों को वहां पहुंचने पर तीन-तीन हफ्ते का समय दिया गया।’ तीनों को सिलेक्ट करना चाहते हैं सिलेक्टर्स चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा को दोनों फॉर्मेट में शामिल करना चाहते हैं। उन्हें नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने वाले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर सही विकल्प माना जा रहा है। प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट और ODI, दोनों में तेज गेंदबाजी आक्रमण का प्रमुख सदस्य माना जा रहा है। वहीं, दो टेस्ट की सीरीज में ऋषभ पंत बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी होंगे। दूसरे वनडे में चोटिल हुए थे प्रसिद्ध कृष्णा प्रसिद्ध कृष्णा को 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा ODI बीच में छोड़ना पड़ा था। उन्हें तीन हफ्ते का समय दिया गया। BCCI ने सोमवार को बताया कि ऋषभ पंत 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले दो इंडिया ‘A’ चार दिवसीय मैच नहीं खेलेंगे। ईरानी कप मैच के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ था। हर्षित राणा को सितंबर में इंग्लैंड दौरे में चोटिल हुए थे। उन्हें 25 जून को रिटर्न-टु-प्ले मैच सिमुलेशन से गुजरना है। ---------------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की 5 पार्टनरशिप... 18 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 Highest partnership first wicket in Test: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका हमेशा से अहम रही है. नई गेंद की धार को कुंद करने वाली टॉप-5 ओपनिंग साझेदारियों में दक्षिण अफ्रीका के नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ का का रिकॉर्ड टॉप पर है. इस लिस्ट में भारत की दो दिग्गज जोड़ियां विनू मांकड़-पंकज रॉय और वीरेंद्र सहवाग-राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं. इसके अलावा ग्लेन टर्नर-टेरी जार्विस और बिल लॉरी-बॉब सिंपसन की पारियां भी ऐतिहासिक हैं. Thu, 15 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: हूतियों का प्रचंड वार, सऊदी में मचा हड़कंप! | Middle East War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T00:15:33+00:00

Iran America War Update: अभी-अभी ट्रंप के इस फैसले हिल गई दुनिया! Trump News | Iran News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T00:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers