एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंद झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा
Parvinder Jhota Murder Case: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, पंजाब पुलिस ने परविंदर झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान के सालासर से हुई है. बता दें कि एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की कल यानी 13 अक्टूबर को मनसा में एक मेडिकल स्टोर पर हुए विवाद के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के समय वह फेसबुक पर लाइव थे. तब वे दुकान में कथित तौर पर 'चिट्टा' यानी हेरोइन की बिक्री को लेकर सवाल उठा रहे थे.
गोली लगने से परविंदर सिंह झोटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें मनसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पंजाब की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और राज्य में नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं.
Anti-drug activist shot dead in Mansa, Punjab | The man, who is accused of shooting Parvinder Singh Jhota, has been arrested by the Police from an inn in Churu, Rajasthan. The arrest was made following a joint operation by Punjab and Rajasthan Police. More details awaited.
— ANI (@ANI) October 14, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Rahul Gandhi Controversy: गर्भवती पत्रकार के आरोप और कांग्रेस अध्यक्ष का बयान, राहुल गांधी को लेकर बढ़ा विवाद, देखें Video
Rahul Gandhi Controversy: पत्रकार ऋचा पाराशर ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के पास इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान राहुल गांधी ने उनका हाथ खींचा। सुरक्षाकर्मियों के धक्के से वह सीढ़ियों पर गिर गईं। ऋचा तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews










