Responsive Scrollable Menu

सोने में जोरदार तेजी, 10 ग्राम का भाव 1.57 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सोने की कीमत में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है, जिससे 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम फिर से 1.57 लाख रुपए के पार पहुंच गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,067 रुपए बढ़कर 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,56,255 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,130 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,44,107 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,191 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,17,992 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

दूसरी तरफ, चांदी की कीमत 7,349 रुपए बढ़कर 2,66,449 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि इससे पहले मंगलवार को 2,59,100 रुपए प्रति किलो थी।

हाजिर बाजार के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94 प्रतिशत बढ़कर 1,58,284 रुपए और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.91 प्रतिशत बढ़कर 2,62,435 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.10 प्रतिशत बढ़कर 5,086 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 4.35 प्रतिशत बढ़कर 83 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने में 1,700 रुपए की तेजी देखने को मिली। यह दिखाता है कि अमेरिका के बेरोजगारी और नॉन-फॉर्म पेरोल के आंकड़ों से पहले निवेशकों ने पॉजिशन बना ली है।

उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,55,000 रुपए के आसपास है, जबकि रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपए से लेकर 1,62,000 रुपए के बीच है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीनी पारंपरिक वसंत त्योहार पर सीजीटीएन का वैश्विक सर्वेक्षण

बीजिंग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हाल के दिनों में, चीनी बनना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, चीनी चंद्र पंचांग का नववर्ष यानी पारंपरिक वसंत महोत्सव, जल्द ही आने वाला है। यह वैश्विक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए चीनी संस्कृति को जानने का एक प्रमुख माध्यम बन सकता है।

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने वैश्विक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए एक जनमत सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के अनुसार, 95.1 प्रतिशत उत्तरदाता चीनी वसंत उत्सव में रुचि रखते हैं, और 95 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में वसंत उत्सव का सफल समावेश यह दर्शाता है कि चीनी संस्कृति को विश्व स्तर पर तेजी से अपनाया और सराहा जा रहा है।

सर्वेक्षण में 91.7 प्रतिशत उत्तरदाता इस बात से सहमत हैं कि चीनी वसंत उत्सव में निहित एकता, बंधुत्व, शांति, सद्भाव और मेलजोल की भावनाएं मानव सभ्यता के मूल मूल्यों के साथ घनिष्ठ रूप से मेल खाती हैं। 86.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने चीन में वसंत उत्सव मनाने की उत्सुकता जताई, और 92.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में चीन की गहन और सदियों पुरानी पारंपरिक संस्कृति का आधुनिक तत्वों के साथ एकीकरण एक सहज और आकर्षक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है।

इसके अलावा, सर्वेक्षण में 80.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि वैश्विक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा चीनी जीवनशैली को अपनाना एकतरफा सांस्कृतिक निर्यात से पारस्परिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक प्रतिध्वनि की ओर एक बदलाव का प्रतीक है।

वहीं, 78.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने वसंत उत्सव को चीनी संस्कृति और जीवनशैली की एक महत्वपूर्ण खिलड़की मानी, 76.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि चीनी बनने का चलन न केवल बाजार और नीति के संदर्भ में, बल्कि जीवनशैली और सांस्कृतिक अवधारणाओं के मिश्रण के संदर्भ में भी चीन की खुलेपन को दर्शाता है।

हाल ही में, चीनी वसंत उत्सव की छुट्टियों के लिए विदेशी पर्यटकों द्वारा चीन की हवाई टिकटों की बुकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में कई गुना वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण में शामिल 88.2 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चीनी संस्कृति के वैश्विक प्रभाव ने उपभोक्ता बाजार को और अधिक ऊर्जा प्रदान की है।

बता दें कि यह सर्वेक्षण सीजीटीएन द्वारा अपने अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी प्लेटफार्मों पर जारी किया गया। 24 घंटों में कुल 5,154 विदेशी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने सर्वेक्षण में भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

World Cup 2026: बुमराह के यॉर्कर ने बरपाया कहर, ईशान किशन को लगी गेंद तो मैदान में गिरे; पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ये क्या हो गया?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में होने वाले मैच से पहले अभ्यास सत्र में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद से चोटिल हो गए हैं। वहीं, अभिषेक भी बीमारी से उबर रहे हैं। Wed, 11 Feb 2026 21:42:50 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: राहुल गांधी के आरोपों में कितना दम ? #shorts #ytshorts #bangladesh #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T16:40:53+00:00

India-US Deal : ट्रेड और टैरिफ पर आर-पार! | PM Modi Vs Rahul Gandhi | Debate | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T16:39:34+00:00

Copy of News Ki Pathshala Live: संसद में Rahul Gandhi Vs BJP के घमासान का फुल चैप्टर | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T16:40:08+00:00

Breaking News: Rekha Gupta सरकार पर AAP का जोरदार हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T16:36:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers