Responsive Scrollable Menu

भारत ने नवरात्र पर लॉन्च किया AI अवतार 'देवी', इंडोनेशिया दूतावास में करेगा ये काम

AI Avatar Dewi: नवरात्र के मौके पर भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नया प्रयोग किया है. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित भारतीय दूतावास ने ‘देवी’ नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अवतार पेश किया है. इसके जरिए लोगों को भारतीय संस्कृति, पर्यटन, छात्रवृत्ति, व्यापार, निवेश और कांसुलर सेवाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने मंगलवार को इस पहल की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की.

जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने भी X पर पोस्ट कर अपने नए AI अवतार का परिचय दिया. दूतावास के मुताबिक, ‘देवी’ भारत और इंडोनेशिया के बीच साझेदारी से जुड़ी कहानियों और गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी. इसके जरिए दूतावास के कामकाज और विभिन्न सेवाओं से जुड़े अपडेट भी आसानी से मिल सकेंगे. दूतावास ने लोगों से नियमित जानकारी के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करने की अपील की है.

लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए किया तैयार 

नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर इस पहल की शुरुआत की गई. भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने कहा कि इस शुभ अवसर पर AI अवतार ‘देवी’ लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यम से दूतावास की गतिविधियों और भारत-इंडोनेशिया संबंधों से जुड़ी जानकारी को अधिक लोगों तक पहुंचाना है.

भारत-इंडोनेशिया के बीच मजबूत हो रहे संबंध

भारत और इंडोनेशिया के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत वर्ष 2014 से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है. हाल ही में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने 12 और 13 सितंबर को आयोजित 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत का दौरा किया था.

Continue reading on the app

रायपुर में छोरियों का दिखेगा दम, 16 अक्टूबर को होगा भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला, जानें कैसे होगी दर्शकों की एंट्री

India vs Zimbabwe T20 2026: रायपुर में छोरियों का दिखेगा दम, 16 अक्टूबर को होगा भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला, जानें कैसे होगी दर्शकों की एंट्री

Continue reading on the app

  Sports

हारे हुए मैच में भी संजू सैमसन ने रच दिया इतिहास, टीम इंडिया के लिए बनाया ये खास रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को 24 रन से करारी हार मिली. इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी साधारण रही, लेकिन संजू सैमसन ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा, मैच में संजू ने 23 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के ल गाए. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. Thu, 15 Oct 2026 06:22:39 +0530

  Videos
See all

Pakistan News क्या पाकिस्तान में नाक काटने का कंपटीशन चल रहा है? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T02:13:07+00:00

Asaduddin Owaisi on SIR: SIR विवाद पर गजब भड़के असदुद्दीन ओवैसी | #shorts #sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T02:14:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers