Responsive Scrollable Menu

पंजाब दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बाबा की लव मैरिज; स्कूलों में ब्लास्ट की धमकी; होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या; कनाडा में ₹2 करोड़ का इनाम

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी रही। स्कूलों के एक ईमेल आया, जिसमें एक ही टाइम पर सभी जगह बम ब्लास्ट की धमकी दी गई। मेल में CM भगवंत मान, संसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को भी टारगेट बताया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ निगम में नए मेयर बनने के बाद आज हाउस की पहली मीटिंग हुई। इसमें कांग्रेस-AAP और भाजपा पार्षदों के बीच काफी तू-तू मैं-मैं देखने मिली। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मोहाली में 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, PM मोदी-शाह भी टारगेट मोहाली के स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा 13 फरवरी को दोपहर 2.11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद में भी बम धमाके की धमकी दी गई है। जिसमें मोदी-शाह को टारगेट बताया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. सूटकेस में मिली युवती की अधजली लाश बठिंडा में मलोट नेशनल हाईवे पर एक सूटकेस में लड़की का शव मिला। लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं और शव आधा जला हुआ था। आशंका है कि हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर हाईवे किनारे फेंका गया। सूचना मिलने पर बठिंडा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। डीएसपी हरविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। (पढे़ं पूरी खबर) 3. चंडीगढ़ निगम में कांग्रेस-AAP का हंगामा, डिप्टी मेयर बोलीं- शहर के गद्दार चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर सौरभ जोशी की अगुआई में आज पहली मीटिंग हुई। जैसे ही डिप्टी मेयर सुमन शर्मा कुर्सी पर बैठीं तो AAP पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सुमन ने कहा कि सबने देखा है। AAP ने एक परिवार को कैसे टॉर्चर किया। शहर के गद्दार अंदर ही बैठे हैं। मेरा मुंह न खुलवाएं तो अच्छा होगा। गौरतलब है कि सुमन AAP छोड़कर BJP में शामिल हो गई थीं और BJP से वह डिप्टी मेयर बनीं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. संगठन प्रोग्राम में झड़प, युवाओं में मारपीट, एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी लुधियाना के हैबोवाल कलां स्थित कुमाऊं भवन में उत्तरांचल- कुमाऊं विकास परिषद की ओर से आयोजित उत्तरैणी कौतिक-2026 के भव्य कार्यक्रम के समापन के बाद बाहर निकलते हुए गेट पर अचानक युवाओं के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ कुर्सियां बरसा रहे हैं जिससे पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। (पढ़ें पूरी खबर) 5. ब्लैकमेलिंग से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाया, दो बच्चों की मां थी लुधियाना के जगीरपुर स्थित सुरजीत कॉलोनी में 32 वर्षीय विवाहिता ने मकान मालिक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर कहा कि मकान मालिक ने नहाते समय उसकी वीडियो बनाई और उसे दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। मृतका रोजी का एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी पूरी जिम्मेदारी रोजी के कंधों पर थी। उसका पति विदेश में रहता है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. शादी समारोह से बाहर बुलाकर दोस्त की हत्या फरीदकोट में 2 दोस्तों ने अपने एक साथी की किरच से काटकर हत्या कर दी। यह वारदात चांद मैरिज पैलेस के बाहर हुई, जहां ये सभी एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इनमें शादी से संबंधित जागो पार्टी के दौरान आपस में हुई कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 7. राज्यपाल का AAP को जवाब- मैं संविधान का पालन कर रहा पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की फाजिल्का में तीसरे दिन नशे के खिलाफ पद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के सवालों का जवाब दिया। गवर्नर ने कहा कि मैं संविधान की मर्यादा का पालन कर रहा हूं। कोई भी राजनीतिक पार्टी, सभी नेता और आम लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। सब मिलकर हल्ला बोलें ताकि समाज से नशा खत्म किया जा सके। (पढ़ें पूरी खबर) 8. पंजाबी कारोबारी कनाडा में गैंगस्टरों के निशाने पर, 2 करोड़ का इनाम कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (BC) के सरे शहर में जबरन वसूली के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरे शहर में पंजाबी कारोबारी गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। ऐसे में सरे शहर की पुलिस ने पंजाबी में एक एडवाइजरी जारी की है। अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो और टेक्स्ट के जरिए पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास रंगदारी मांगने वालों की जानकारी है तो वे पुलिस को दें। पुलिस ने इसके लिए 2 करोड़ रुपए इनाम की राशि भी रखी है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. होटल में गर्लफ्रेंड की गर्दन काटकर हत्या, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार फाजिल्का जिले के अबोहर में मलोट रोड पर ट्रक यूनियन के पास स्थित एक होटल में 17 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। उसका अर्धनग्न शव होटल के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। लड़की की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई। उसकी आंखों पर पट्‌टी बंधी थी। होटल कर्मियों ने बताया कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। हालांकि, युवक आधे घंटे बाद ही वहां से निकल गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (पढ़ें पूरी खबर) 10. खेड़ी वाले बाबा ने की लव मैरिज, बोले- वाइफ बहुत खूबसूरत है संगरूर के रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी वाले लव मैरिज से चर्चा में हैं। पारिवारिक कलेश, कभी नशे तो कभी अपने घोड़े ‘पंजाब’ के शृंगार के कारण विवादों में घिरे बाबा ने पॉडकास्ट में सबके सामने अपनी दूसरी शादी के बारे में बताया। कहा- मैं तो कहता हूं कि लव मैरिज ही करनी चाहिए। मुझे पहली नजर में होने वाली पत्नी से प्यार हो गया था। मैं उसे प्यार से गग्गू बुलाता हूं। बाबा ने पॉडकास्ट में ही गग्गू आई लव यू भी कहा। (पढ़ें पूरी खबर) (पंजाब की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

ईरान झुकेगा नहीं, पीस डील पर संकट…अमेरिका से बातचीत के बीच राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन का बयान

ईरान और अमेरिका के बीच जहां दूसरे दौर की बातचीत प्रस्तावित है. वहीं राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन ने तेहरान में बड़ा बयान दिया है. पजेशकियन का कहना है कि हमें शांति की कोई उम्मीद नहीं है. क्योंकि अमेरिका लगातार शर्तों को थोप रहा है, जिसे हम मान नहीं सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NAM T20 World Cup: भारत पहली बार बनाएगा 300+ रन या सस्ते में नामीबिया को समेटेगा, जानें दिल्ली की पिच रिपोर्ट

IND vs NAM T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को ग्रुप-ए में अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया की टीम के खिलाफ खेलना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जान लेते हैं पिच रिपोर्ट का हाल। Wed, 11 Feb 2026 23:47:37 +0530

  Videos
See all

Iran US conflict: ट्रंप ने ईरान पर तानी विध्वंसक मिसाइलें | Trump | Khamenei | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T18:38:34+00:00

जब Babur की नज़र भारत पर पड़ी #shortsvideo #aajtak #latestnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T18:38:18+00:00

Babri Masjid 'सांप्रदायिक Flashpoint'! #shortsvideo #aajtak #babrimasjid #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T18:36:28+00:00

Breaking News: Mumbai के Byculla में Lift गिरने से 5 लोग घायल हो गए | Mumbai Lift Accident | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T18:38:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers