स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बुधवार को मार्केट कैप के हिसाब से चौथी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई. दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद एसबीआई के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते एसबीआई ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पीछे छोड़ दिया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में एसबीआई के आंकड़े किस तरह की कहानी बयां कर रहे हैं.
मुरादाबाद में सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और उनके परिवार के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें निरस्त कर दिया है. यह एक्शन विश्वास यादव की शिकायत के बाद जांच समिति के फैसले पर हुआ है. इसे पूर्व सांसद एसटी हसन ने सियासी नाइंसाफी बताया है.
पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास की पहली ऑक्शन में कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी बिके. इनमें डेविड वॉर्नर, एडम जंपा जैसे नाम शामिल हैं. अंडर 19 टीम के स्टार समीर मिन्हास पर भी बड़ी बोली लगी. Wed, 11 Feb 2026 19:57:19 +0530