नॉन-वेज खाने के हैं शौकीन, दुनिया में नहीं मिलेगा इससे स्वादिष्ट बटर चिकन! शाहरुख-सलमान का फेवरेट रेस्टोरेंट
दिल्ली खाने-पीने के मामले में देश के कई राज्यों से आगे मानी जाती है. दुनिया के बेस्ट रेस्टोरेंट, बेहतरीन फूड और मास्टरशेफ की बात हो तो दिल्ली का नाम सबसे पहले आता है. यहां की विविधता और स्वाद लोगों को खास अनुभव देते हैं. यही वजह है कि देश-विदेश से आने वाले बड़े नेता, सेलिब्रिटी और नामचीन हस्तियां दिल्ली का खाना चखे बिना वापस नहीं जाते. लोकल 18 की टीम ने ऐसी ही एक खास जगह खोजी है, जहां सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई दिग्गज नेता भी व्यंजनों का आनंद ले चुके हैं. यह जगह अपने लाजवाब स्वाद के लिए मशहूर है.
अब जहर नहीं, अल्ट्रासोनिक डिवाइस से भागेंगे चूहे, मुजफ्फरपुर के प्रोफेसर ने बनाई मशीन
घरों, गोदामों और अनाज भंडारण स्थलों में चूहों से होने वाले नुकसान से अब राहत मिलने की उम्मीद है. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के पूर्व विज्ञान संकाय अध्यक्ष और जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मनेन्द्र कुमार ने चूहों को भगाने के लिए एक खास मशीन विकसित की है. अब तक चूहों से बचाव के लिए जहर या रासायनिक दवाओं का उपयोग होता रहा है, जो बच्चों, पालतू जानवरों और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं. नई मशीन पूरी तरह गैर-विषैली और सुरक्षित है. यह अल्ट्रासोनिक ध्वनि और प्राकृतिक सुगंध (पेपरमिंट और सिट्रोनेला) का उपयोग करती है, जिससे चूहे उस जगह से दूर भाग जाते हैं.यह ध्वनि इंसानों को सुनाई नहीं देती, लेकिन चूहों के लिए असहज होती है. मशीन कम बिजली में चलती है और बैटरी या सोलर से भी संचालित हो सकती है. एक बार लगाने पर यह 20 से 30 फीट तक प्रभावी रहती है. व्यावसायिक उत्पादन होने पर इसकी कीमत 800 से 900 रुपये के बीच हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















