Responsive Scrollable Menu

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में जिस गेंदबाज ने भारत के लिए चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, आज वही टीम में जगह पाने को मोहताज

Most Wickets For India in ODI World Cup : वनडे वर्ल्ड कप का इतिहास काफी पुराना है. पहली बार वनडे वर्ल्ड कप इंग्लैंड में 1975 में आयोजित हुआ था. भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला वनडे वर्ल्ड कप 1983 में जीता था. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को पीछे छोड़कर भारत वर्ल्ड कप जीत पाएगा. इसके बाद भारत को 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप का खिलाब दूसरी बार दिलाया. भारतीय क्रिकेट टीम अब साल 2027 में एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है.

तब से अब तक तमाम गेंदबाजों में वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के अलग-अलग समय पर खेले स्पिनर्स और तेज गेंदबाज मौजूद हैं. इस दौरान कई गेंदबाजों ने वनडे वर्ल्ड कप में यादगार प्रदर्शन किया. इस दौरान 2 गेंदबाजों ने वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए लगातार 3 बॉल पर 3 विकेट हासिल कर हैट्रिक भी पूरी की है. आज हम आपको एक ऐसे गेंदबाज के बारे में बताने वाले हैं, जिसने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. लेकिन फिर भी वो टीम इंडिया में जगह पाने के लिए मोहताज है.

ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद शमी है. शमी भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वो अभी भी क्रिकेट खेले रहे हैं. शमी को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है लेकिन उन्होंने टीम में जगह पाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है. वो लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदार पेश करे रहे हैं. उनको टीम इंडिया में वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए जगह मिलने की उम्मीद है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाने वाला है.

मोहम्मद शमी का वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में प्रदर्शन 

मोहम्मद शमी ने अब तक भारत के लिए कुल तीन वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं. उन्होंने 2015 में 7 मुकाबले खेले थे. वहीं उनको 2019 में कुल 4 मैच खेले के लिए मिले थे. शमी ने 2023 में 7 मैच खेले थे. उन्होंने अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप में कुल 17 विकेट चटकाए थे. इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 विकेट लिए और उन्होंने अपने तीसरे वनडे वर्ल्ड कप में कुल 24 विकेट हासिल किए. शमी अब तक कुल 18 मुकाबलों में 55 विकेट हासिल कर चुके हैं.

शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह पाने को मोहताज

इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में जगह बनाने के लिए मोहताज है. वो कई हाल के इंटरव्यू में कह चुके हैं कि, वो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो पूरी तरह फिट हैं और क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है. चयनकर्ताओं और बीसीसीआई की ओर से उनको कोई भी सटीक और साफ जवाब नहीं मिला रहा है. हाल ही के दिनों में शमी को टीम इंडिया में 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह मिलने को लेकर तमाम बातें सामने आ रही हैं. क्योंकि टीम इंडिया के युवा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन लगातार नहीं कर पा रहे हैं. वहीं साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत होगी, जो शमी पूरी कर सकते हैं. उनके साथ के खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भी लगातार टीम इंडिया के लिए खेले रहे हैं, सिर्फ उनको ही बाहर कर दिया गया है.

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 भारतीय गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
1 मोहम्मद शमी 18 55 7/57
2 जहीर खान 23 44 4/42
3 जवागल श्रीनाथ 34 44 4/30
4 जसप्रीत बुमराह 20 38 4/39
5 अनिल कुंबले 18 31 4/32
6 कपिल देव 26 28 5/43
7 रविंद्र जडेजा 21 27 5/33
8 मनोज प्रभाकर 19 24 4/19
9 कुलदीप यादव 18 21 2/7
10 रविचंद्रन अश्विन 11 18 4/25

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे से पहले लग सकता है एक और बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह के बाद क्या ये खिलाड़ी भी होगा बाहर?

Continue reading on the app

'यह हार BJP की विदाई का संकेत...' उपचुनाव के नतीजों पर अवधेश प्रसाद का बड़ा हमला, नितिन नबीन के 'मंथन' वाले बयान पर क्या बोले?

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उपचुनाव के नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा बुरी तरह हारी है, वो इनकी विदाई का संकेत है।

Continue reading on the app

  Sports

आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बना भारत की मेडल विनिंग फैक्ट्री, कॉमनवेल्थ गेम्स में सेना के खिलाड़ियों का दबदबा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 16 खिलाड़ियों ने मेडल जीते. इसमें 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे. खास तौर पर सेना के मुक्केबाजों ने 8 मेडल जीतकर भारतीय बॉक्सिंग की सफलता में अहम भूमिका निभाई. इस उपलब्धि के पीछे पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की वैज्ञानिक ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, न्यूट्रिशन, मनोवैज्ञानिक तैयारी और हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की बड़ी भूमिका रही. Tue, 4 Aug 2026 21:47:20 +0530

  Videos
See all

Antilia Bomb Case: उद्धव सेना ने 'Poochhta Hai Bharat' में Arnab Goswami से मांगी माफी | Uddhav Sena #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:15:09+00:00

Anil Deshmukh Interview: Arnab Goswami के तीखे सवालों से डरकर भागा अनिल देशमुख | Antilia Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:13:26+00:00

Rashtra Sarvopari: Antilia की स्क्रिप्ट किसने लिखी? | Param Bir Singh | Anil Deshmukh | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:15:27+00:00

Antilia Case: "क्या कभी Param Bir Singh या Sachin Vaze ने आपको ब्लैकमेल किया?" | Anil Deshmukh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T16:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers