Responsive Scrollable Menu

'मर्दानी 3' का कुल कलेक्शन ₹40 करोड़ के पार:दूसरे मंगलवार को रानी मुखर्जी की फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपए की नेट कमाई की

फिल्म मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे मंगलवार 1.60 करोड़ रुपए नेट कमाते हुए भारत में कुल 40 करोड़ रुपए नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। दूसरे शुक्रवार को 2.15 करोड़, शनिवार को 3.85 करोड़ और रविवार को 4.55 करोड़ रुपए की कमाई की हुई है। दूसरे सोमवार को 1.30 करोड़ और मंगलवार को 1.60 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन हुआ। पहले हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार 4.00 करोड़, शनिवार 6.00 करोड़ और रविवार 7.25 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद सोमवार 2.40 करोड़, मंगलवार 2.70 करोड़, बुधवार 2.20 करोड़ और गुरुवार 2 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा। कुल मिलाकर 12 दिनों में फिल्म 40 करोड़ रुपए नेट तक पहुंच गई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह मर्दानी फ्रेंचाइजी और रानी मुखर्जी की सोलो फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। मर्दानी 3 की रिलीज के साथ रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में अपने 30 साल भी पूरे किए हैं। मर्दानी का पहला पार्ट 2014 में रिलीज हुआ था फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। मर्दानी का पहला पार्ट 22 अगस्त 2014 को रिलीज हुआ था, जिसका निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। फिल्म ने भारत में करीब 35 से 36 करोड़ रुपए की नेट कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 59.55 करोड़ रुपए रहा। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई। इसके बाद मर्दानी 2, 13 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था। मर्दानी 2 ने भारत में लगभग 47.51 करोड़ रुपए की नेट कमाई की और दुनियाभर में करीब 67.12 करोड़ रुपए का कारोबार किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

Continue reading on the app

IND Vs PAK विवाद सुलझाने में मुबाश्शिर उस्मानी की भूमिका:उस्मानी ने पाकिस्तान बोर्ड को 2009 के लाहौर आतंकी हमले की याद दिलाई

अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख मुबाशिर उस्मानी ने भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 विवाद सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। वह इस पूरे मामले में शामिल रहे। पाकिस्तान ने 1 फरवरी को घोषणा की कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया। बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई थी। हालांकि सोमवार को पाकिस्तान फिर भारत के खिलाफ खेलने के लिए जारी हो गया। मुबाशिर उस्मानी ने बीच-बचाव की भूमिका निभाई संकट के इस दौर में मुबाशिर उस्मानी ने बीच-बचाव की भूमिका निभाई। उन्होंने ICC, बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत कराई और सभी को साथ बैठकर समाधान निकालने में मदद की। ECB के एक सूत्र के अनुसार, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी पक्ष आपसी सहमति पर पहुंचें और विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकले। यह संकट न केवल मौजूदा वर्ल्ड कप बल्कि भविष्य के ICC आयोजनों को भी प्रभावित कर सकता था। उस्मानी ने पाकिस्तान बोर्ड को 2009 के लाहौर आतंकी हमले की याद दिलाई सूत्र ने बताया कि जैसे ही ICC ने समाधान के लिए बातचीत शुरू की, उस्मानी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रहे। सोमवार शाम तक कुछ अहम मुद्दों पर गतिरोध बना रहा, लेकिन अंत तक वे समाधान निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस्मानी जो पहले ECB में महासचिव रह चुके हैं। इन्होनें पाकिस्तान बोर्ड को 2009 के लाहौर आतंकी हमले की याद दिलाई। उस समय जब पाकिस्तान अपनी घरेलू सीरीज नहीं खेल पा रहा था, तब यूएई ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह के स्टेडियम उपलब्ध कराकर करीब 10 साल तक पाकिस्तान की मेजबानी की थी। अब पाकिस्तान की जिम्मेदारी थी कि वह वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था का साथ दे, क्योंकि भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबले से होने वाली बड़ी कमाई ICC को एसोसिएट देशों में क्रिकेट के विकास कार्यक्रम चलाने में मदद करती है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा:श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद मानी शहबाज सरकार, 15 फरवरी को मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मुकाबला खेलने की सिफारिश की थी। दरअसल, बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि उसने टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले खेलने पर सहमति जता दी थी। पूरी खबर पढ़े

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में किसको मिला 'गेम कंट्रोलर' का पद, वर्ल्ड कप के दौरान दो बल्लेबाजों के पास रहेगा चार्ज, दिल्ली में दिखेगी पहली झलक

team india new post: तिलक ने बुधवार को यहां कहा कि अगर परिस्थितियां मांग करें, तो वह कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभालने और उसे दिशा देने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं.  यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि टी20 फॉर्मेट में अक्सर बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने का दबाव रहता है, लेकिन मैच की परिस्थितियां कई बार संयम, समझदारी और साझेदारी की मांग करती हैं.  Wed, 11 Feb 2026 20:44:48 +0530

  Videos
See all

Vishesh Full: Iran पर Donald Trump- Netanyahu की बैठक में क्या फैसला होगा? | US-Iran Tension #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:04:18+00:00

Fatehpur News: जरा सी लापरवाही और मासूम के साथ हो गया दर्दनाक हादसा, गई डेढ़ साल के बच्चे की जान #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:15:06+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Rahul Gandhi | PM Modi | Pakistan | Iran Vs America | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:11:53+00:00

Shamsul Huda पर हुआ एक्शन, ये संघर्ष हमारा है | ED Raid | ISI | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:09:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers