Responsive Scrollable Menu

AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने रखा 183 का लक्ष्य, कोलंबो में मार्कस स्टोइनिस ने बनाए सबसे ज्यादा रन

AUS vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीता और आयरलैंड को पहले गेंदबाजी करने को कहा. इसके बाद आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा रन बनाए और अर्धशतकीय पारी खेली. 

ट्रेविस हेड सस्ते में लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श के टी20 वर्ल्ड कप से चोट के चलते बाहर हो जाने के बाद पारी की शुरुआत करने के लिए ट्रेविस हेड और जोश इग्लिश आए. हेड 7 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. इग्लिश ने टीम के लिए 17 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 37 रनों की पारी खेली. टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने 21 रनों का योगदान दिया, जबकि मैक्सवेल 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. 

स्टोइनिशन ने खेली 45 रनों की पारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ 33 बॉल में 2 चौकों के साथ 37 रनों की पारी खेली तो वहीं मार्कस स्टोइनिश ने 29 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 45 रनों की पारी खेली. वो टीम के टॉप स्कोरर रहे. टीम के लिए कूपर कॉलनी और जेवियर बार्टलेट ने 11-11 रनों का योगदान दिया. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने दो विकेट हासिल किए. 

ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जम्पा.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैंफर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज.

ये भी पढ़ें : SA vs AFG: डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका ने चटाई धूल, गुरबाज-उमरजई की मेहनत गई बेकार, मिलर ने बिखेरा जलवा

Continue reading on the app

भारत में 400 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप, निवेश 500 मिलियन डॉलर के पार: केंद्र

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि देश में अब 400 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप काम कर रहे हैं और इन स्टार्टअप्स में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हो चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

हिमाचल प्रदेश में PSU बेचने और लेबर कोड के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 15000 बिजली कर्मियों ने काम रोका, बैंकिंग-स्वास्थ्य सेवाएं बाधित

केंद्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) बेचने और नए लेबर कोड लागू करने जैसी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हुई देशव्यापी हड़ताल का हिमाचल प्रदेश में बड़ा असर दिखा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान, मजदूर और कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैलियां निकालीं। इस हड़ताल के कारण … Thu, 12 Feb 2026 20:47:57 GMT

  Videos
See all

वंदे मातरम् पर संग्राम केवल मजहबी 'प्लान'? देखिये Aishwarya का Agenda R Bharat पर #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:30:00+00:00

Big Action on Rahul Gandhi: कहां के नागरिक है राहुल? | Nishikant Dubey | PM Modi | India US Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:28:13+00:00

Bangladesh Election 2026: 9 बजते ही हो गया साफ, बांग्लादेश में किसकी बन रही है सरकार? | N18G | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:30:23+00:00

Rashtravad | 'Vande Mataram' पर Maulana Rashidi का 'बेतुका तर्क'...बीच डिबेट अड़ गए एंकर! Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T15:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers