Responsive Scrollable Menu

बिना पेट्रोल 98 KM दौड़ जाएगी ये लग्जरी कार! 585 HP का दम और 4.8 सेकंड में 100 KMPH; कीमत जान चौंक जाएंगे

Mercedes-Maybach S 580e PHEV भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत ₹3.35 करोड़ रखी गई है. मेबैक की इस पहली इलेक्ट्रिफाइड कार की शुरुआती 30 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी. 585 HP पावर, 98 KM तक इलेक्ट्रिक रेंज और 4.8 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार इसे बेहद खास बनाती है. जानें इसके लग्जरी फीचर्स, बैटरी, चार्जिंग और डिलीवरी से जुड़ी पूरी जानकारी.

Continue reading on the app

नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाना के पांच पुराने वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में दोनों की मुलाकातों, फिल्मों और बातचीत की झलक देखने को मिली। नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था। पहले वीडियो में नाना एक इंटरव्यू के दौरान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग का अनुभव बताते नजर आए। उन्होंने अमिताभ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आने से फिल्मों का अंदाज बदल गया था। वह हीरो के साथ कॉमेडियन भी बनते थे और डांस भी करते थे। कभी-कभी महिला का किरदार भी निभाते थे। नाना ने मजाक में कहा कि इससे कई लोगों का काम कम हो गया। दूसरे वीडियो में अमिताभ और नाना की फिल्म ‘कोहराम’ के मुहूर्त की झलक दिखाई गई। तीसरे वीडियो में दोनों के बीच मजेदार बातचीत सुनाई दी। नाना ने कहा, ‘भगवान का दिया हुआ सब कुछ है, बंगला है, गाड़ी है, तुम्हारे पास क्या है?’ इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, ‘आज तो मेरे पास नाना पाटेकर है।’ इसके बाद नाना ने मजाक में कहा कि अमिताभ अगले 25 साल तक केबीसी संभाल लें, फिर वह शो की जिम्मेदारी संभालेंगे। चौथे वीडियो में नाना ने अमिताभ के लिखे एक खत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' देखने के बाद अमिताभ ने उन्हें पत्र लिखकर उनके काम की तारीफ की थी। नाना ने कहा कि वह खत आज भी उनके पास संभालकर रखा है। पांचवें वीडियो में नाना पाटेकर फिल्म ‘हम दोनों’ के मशहूर गाने ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया’ की पंक्तियां गाते नजर आए। उन्होंने इस गाने को अपनी जिंदगी का सार बताया। अमिताभ ने उनकी तारीफ की और उनसे अपने अंदाज में गाना सुनाने की गुजारिश की। अमिताभ बच्चन ने KBC के मंच से भी नाना को याद किया ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच से भी अमिताभ ने नाना पाटेकर को याद किया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि नाना पाटेकर का अचानक निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उन्हें जानने वाले लोग दुखी हैं। अमिताभ ने नाना को एक शानदार कलाकार, अच्छा दोस्त और समाज सेवा करने वाला इंसान बताया। उन्होंने कहा कि नाना अपनी बेबाकी, सादगी और सच बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते थे। एक्टर ने आगे कहा कि कुछ लोग दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन उनकी बातें और सीख हमेशा हमारे साथ रहती हैं। नाना भी ऐसे ही लोगों में से एक थे। उन्होंने नाना की कला को सलाम करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नाना के समाज सेवा के कामों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि नाना एक बार KBC के खास कार्यक्रम में मेहमान बनकर आए थे। उस दौरान उन्होंने जीती हुई रकम समाज सेवा के लिए दे दी थी। नाना ने महाराष्ट्र के उन गांवों के किसानों की मदद की थी, जहां बारिश की कमी के कारण परेशानी थी। अमिताभ को नाना के साथ काम करने में झिझक थी अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर ने केवल एक ही फिल्म ‘कोहराम’ में साथ काम किया। नाना पाटेकर के निधन के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में ‘कोहराम’ के डायरेक्टर मेहुल कुमार ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को शुरुआत में नाना के साथ काम करने में थोड़ा संकोच था, लेकिन बाद में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। ………… यह खबर भी पढ़ें… रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:'परिंदा' के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। (परिंदा) की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव IN, भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइंज एंट्री! आखिरी T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

India Predicted XI vs West Indies 5th T20I: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन पर अभी से चर्चा होनी शुरू हो चुकी है. पूरे श्रृंखला में बाहर बैठे वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की चर्चा तेज है. अगर ओपनिंग में बदलाव हुआ तो नीचे बॉलिंग अटैकर में भी कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. इंजर्ड अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार को पैराशूट एंट्री करवाने की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेज है. Fri, 16 Oct 2026 10:06:39 +0530

  Videos
See all

OpenAI के ऑफिस में मिला Secret Recording Device! कर्मचारी गिरफ्तार | Tech Video | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T05:40:17+00:00

Breaking News: सरकार का बड़ा फैसला, Petrol-Diesel पर विंडफॉल टैक्स घटा | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T05:36:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers