राजपाल यादव को कल मिल सकती हैं जमानत: सलमान खान, अजय देवगन और डेविड धवन ने की मदद; मुश्किल वक्त में एक्टर के साथ इंडस्ट्री
कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों ₹9 करोड़ के कर्ज मामले को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस केस में सरेंडर करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी हैं। उनके मैनेजर गोल्डी ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कई बड़े सितारों ने राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
गोल्डी के मुताबिक, सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे कलाकारों ने सपोर्ट दिया है। डेविड धवन, रतन जैन और वरुण धवन ने भी मदद का भरोसा दिलाया हैं। मैनेजर ने कहा कि इस मुश्किल समय में बॉलीवुड राजपाल के साथ “चट्टान की तरह” खड़ा है।
राजपाल को कल मिल सकती हैं बेल
मैनेजर ने बताया कि राजपाल की बेल हियरिंग कल होने वाली हैं और उम्मीद हैं कि उन्हें जमानत मिल जाएगी। परिवार और फैंस को भरोसा है कि वह जल्द बाहर आकर फिर से फिल्मों में नजर आएंगे।
मदद के लिए आगे आए सेलेब्स
राजपाल यादव के समर्थन में कई कलाकार सामने आए हैं। अब तक सोनू सूद ने उन्हें अपनी नई फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट दिया हैं। उन्होंने अन्य प्रोड्यूसर्स से भी साइनिंग अमाउंट देने की अपील की हैं। पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव ने ₹11 लाख, KRK ने ₹10 लाख और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ने ₹1.11 करोड़ देने की पेशकश की है।
तो वहीं गुरमीत चौधरी ने भी फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में राजपाल का साथ दें। इसके अलावा सिंगर गुरु रंधावा अपनी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे, उन्होंने भी साइनिंग अमाउंट भेज दिया हैं। FWICE ने भी इस मुश्किल समय में एक्टर को अपना सपोर्ट दिया है।
सरेंडर से पहले राजपाल का भावुक बयान
दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने कहा था, “मेरे पास कोई पैसा नहीं हैं, सर। मुझे अब कोई और रास्ता नहीं दिख रहा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस मुश्किल समय का सामना उन्हें अकेले ही करना पड़ेगा।
क्या हैं चेक वाउंस मामला?
साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता पता लापता के लिए ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और वे पैसा नहीं चुका पाए। बाद में दिए गए सात चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कोर्ट ने 2018 में उन्हें और उनकी पत्नी को दोषी ठहराया।
जून 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाई और बकाया चुकाने का मौका दिया। लेकिन फरवरी 2025 में कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया, क्योंकि पूरी रकम जमा नहीं हो पाई थी।
कलर्स शो 'सहर' Cast interview : TV फेम पार्थ समथान ने खोले रील और रियल लाइफ के राज़, बोले- एक्टर न बनता तो आर्किटेक्ट होता
पूजा पुजारा - मुंबई। कलर्स टीवी के नए शो ‘सहर होने को है’ से दर्शकों के बीच खास चर्चा में आए अभिनेता पार्थ समथान ने अपने दमदार किरदार माहिद और अब तक के 12 साल के करियर को लेकर खुलकर बात की। शो के साथ सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार को लेकर वे बेहद उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही, शो की मुख्य अभिनेत्री रिशिता कोठारी ने भी इंडस्ट्री में अपने पहले कदम का अनुभव साझा किया।
माहिद- दर्द, दूरी और इंसाफ का अनोखा मेल
पार्थ ने बताया कि उनका किरदार माहिद भावनाओं, संघर्ष और दर्द से भरा है। बचपन की दर्दनाक घटनाओं ने उसे गहराई से बदल दिया, जिसके चलते वह आज भी लोगों से दूरी बनाए रखता है। उन्होंने कहा। माहिद गलत के खिलाफ खड़ा होता है, बस उसका तरीका थोड़ा अलग है।' प्यार से दूरी, परिवार से जुदाई और भीतर का टूटापन ये सब मिलकर माहिद को एक जटिल और परफॉर्मेंस-ड्रिवन किरदार बनाते हैं। सोशल मीडिया पर शो और किरदार के लिए मिल रही तारीफों पर पार्थ ने खुशी जताई।
12 साल का सफर- न सीखना रुका, न हौसला
पार्थ समथान ने बताया कि 'कैसी ये यारियां' से लेकर अब तक का 10–12 साल का सफर काफी सीखों से भरा रहा। उन्होंने कहा 'इंसान को सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। हर किरदार ने मुझे कुछ नया सिखाया है।' पार्थ का मानना है कि एक्टिंग को 12 साल पहले करियर चुनना उनका सबसे सही फैसला था और उन्हें आज भी कोई पछतावा नहीं है।
अगर एक्टर नहीं होते तो?
इस सवाल पर पार्थ मुस्कुरा उठे। उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा कि, 'अगर एक्टिंग नहीं करता तो शायद आर्किटेक्ट होता… लेकिन मैं आर्किटेक्चर को मज़ाक में ‘आर्किटॉर्चर’ कहता था।' उन्होंने बताया कि कोर्स और शुरुआती साल बहुत कठिन थे, इसलिए वह खुश हैं कि आज फैंस ने उन्हें एक्टर के रूप में इतना स्वीकारा और सराहा।
रिशिता कोठारी- पहले शो में मिला बड़ा मौका
रिशिता कोठारी, जो शो में सहर की भूमिका निभा रही हैं, के लिए यह उनका पहला टीवी शो है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वे काफी नर्वस थीं, लेकिन हर दिन सेट पर कुछ नया सीखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा 'सिलेक्शन प्रोसेस लंबा था, लेकिन मेहनत रंग लाई। उम्मीद है दर्शक मेरे किरदार को पसंद करेंगे।'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















