Responsive Scrollable Menu

TRAI के 30 दिन वाले Recharge नियम पर राघव चड्ढा खुश! बोले- अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 बार करना होगा रिचार्ज

TRAI के नए Telecom Consumers Protection नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले Voice-SMS-only रिचार्ज और बिना डेटा वाले प्लान के ज्यादा विकल्प देने होंगे. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इन बदलावों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रीपेड यूजर्स को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने की ज्यादा आजादी मिलेगी. जानें 28 दिन वाले रिचार्ज का मुद्दा, 30 दिन की वैलिडिटी और Voice-SMS-only प्लान को लेकर क्या बदलेगा.

Continue reading on the app

CJP प्रोटेस्ट से एक्टर इमरान खान हुए डिटेन:प्रकाश राज बोले- डेमोक्रेसी की हत्या नहीं करने देंगे, वो नंगे होते रहेंगे; ऋचा चड्ढा भी भड़कीं

जंतर मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिला है। अनुराग कश्यप, सिंगर विशाल ददलानी और प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने पर सरकार पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर इमरान खान को भी 400 प्रदर्शनकारियों के साथ डिटेन किया गया है। इमरान खान मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचे थे। उन्हें अगस्त क्रांति मैदान से डिटेन किया गया है। प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने पर कहा है कि ये देश डेमोक्रेसी की हत्या नहीं होने देगा। वीडियो जारी कर प्रकाश राज ने कहा, 'ये क्या हंगामा है। यंगस्टर्स और युवाओं को फ्लाइट और घरों से अरेस्ट कर उन्हें प्रोटेस्ट साइट में तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा। आप डरे हुए हैं ना। पुलिस और आर्मी से आप हमें या हमारी आवाज को नहीं कैद कर रहे हैं, आप खुद कैद हैं, आप खुद को डर से कैद कर रहे हैं। क्योंकि आपके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। आप कोशिश करिए, लेकिन आप कभी कामयाब नहीं होंगे। ये देश आपको डेमोक्रेसी की हत्या नहीं करने देगा। ये लंबी लड़ाई है। हम लगातार सवाल पूछेंगे और आप हर रोज नंगे होते रहेंगे। चलिए खेल शुरू हुआ। देश देख रहा है।' कॉकरोच जनता पार्टी के बैंग्लोर प्रोटेस्ट का हिस्सा बने प्रकाश राज ने इस वीडियो से पहले भी एक ग्राफिक्स शेयर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कैच के साथ इसमें लिखा है- ‘आप अपने डर के कैदी हैं।’ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से स्टूडेंट्स को डिटेन करने वालीं महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो रीपोस्ट किया है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ अनाधिकारिक महिलाओं को शामिल कर उन्हें पुलिस की वर्दी पहनाई गई है। इस वीडियो के साथ ऋचा चड्ढा ने लिखा है- 'सबके चेहरे याद रखना।' फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने प्रोटेस्ट के समर्थन में ऑफिशियल इंस्टाग्राम से लिखा है, 2 डरपोक, 40 गुलाम और लाखों बहादुर। सिंगर विशाल ददलानी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘इस वक्त पूरा देश देख रहा है कि एक शख्स को बचाने के लिए एक देश की सरकार किस हद तक, किस लेवल तक जा सकती है। वो भी अपने ही लोगों के खिलाफ। भारतीय कानून के प्रोटेस्ट के अधिकार के खिलाफ सरकार ने 23 बटालियन लगाई है। बल को जम्मू कश्मीर जैसे सेंसिटिव एरिया से बुलाकर दिल्ली के जंतर-मंतर में तैनात करवाया गया है। पूरी दिल्ली के रास्ते रोक रखे हैं, बैरिकेड्स लगा रखे हैं। मेट्रो, ट्रेन बंद कर दिए हैं। सिर्फ एक इंसान के बचाव में। किस तरह सिस्टम को तोड़ा-मरोड़ा गया है। ताकि इस इंसान को इस स्तर पर बचाने की मेहनत की जा रही है।’ रामायण एक्टर सुनील लहरी ने एक वीडियो पोस्ट कर बिना किसी पक्ष का नाम लिए लिखा है- समय को देखते हुए हम सबको बहुत ही सोच समझकर हर कदम उठाना चाहिए एक गलत कदम बहुत भारी नुकसान दायक हो सकता है। नेशनल अवॉर्ड विनर गीतकार मनोज मुंतशिर ने वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को लेकर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अभिजीत दीपके पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। मनोज मुंतशिर ने अपने करीब 8 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में कहा कि युवा बिना तथ्यों को समझे वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को यह जानना चाहिए कि उन्हें कौन नेतृत्व दे रहा है और उनके आंदोलन का उद्देश्य क्या है। अभिजीत दीपके पर लगाए आरोप मनोज ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़े हैं। मनोज के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की चुनावी हार के बाद सत्ता में वापसी के लिए युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग उन राज्यों की समस्याओं पर बात नहीं करते, जहां कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा अपने समर्थकों और फंडर्स को नाराज नहीं करने के लिए किया जाता है। ध्रुव राठी पर भी साधा निशाना मनोज ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राठी भारत की उपलब्धियों और सफलताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देते। मनोज ने कहा कि मंगलयान से लेकर सैन्य उपलब्धियों तक, देश की तारीफ के मौकों पर उनकी टाइमलाइन पर उत्साह नहीं दिखता। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में ले लिया गया। यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 1000 समर्थकों को भी पकड़ा जा चुका है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड भी तोड़े। उधर, CJP ने दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया वीडियो जारी किया है। इसमें वे कहते हैं कि उनकी हिरासत के बाद आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे। बता दें कि CJP वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR रोकने की मांग कर रही है। …………………………………………. यह खबर भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद, नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें रद्द सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने पर चिंता जताई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि रोकथाम के लिए उतनी ही कार्रवाई होनी चाहिए, जितनी जरूरी हो। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होने की बात कही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे सीरीज से पहले भारतीय बैटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा स्पेशल मैसेज

Poonam Raut Retire: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले 37 वर्षीय पूनम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की घोषणा की. उन्होंने 2009 से 2021 के बीच भारत के लिए 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले. उन्होंने अपने शानदार सफर के लिए मुंबई क्रिकेट संघ और प्रशंसकों का आभार जताया है. Thu, 15 Oct 2026 22:54:26 +0530

  Videos
See all

Woman charged with lacing colleague's curry with snail poison. #Australia #Poison #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T19:30:17+00:00

Did Trump and Musk ‘betray’ Zelensky? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T19:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers