बाल और धूल की सफाई होगी आसान! Dyson के नए Cordless Vacuum Cleaner ने कर ली एंट्री, मिलेगी 70 मिनट की बैटरी
Dyson ने भारत में नया V16 Piston Animal Cordless Vacuum Cleaner लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹79,900 रखी गई है. इसमें 900W Hyperdymium Motor, 315AW तक की सक्शन पावर, CleanCompaktor Bin और All Floor Cones Sense Cleaner Head मिलता है. जानें Dyson V16 Piston Animal के खास फीचर्स, HEPA Filtration, बैटरी लाइफ और भारत में कीमत की पूरी जानकारी.
T-20 के टिकट 113 मिनट में बिके, ब्लैक मार्केटिंग शुरू:इंस्टा-फेसबुक पर 5-9 हजार में बेच रहे; इंदौर पहुंचीं इंडिया-वेस्टइंडीज की टीमें, वैभव सूर्यवंशी भी आए
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होगा। शनिवार को दोनों टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंचीं। टीम इंडिया रेडिसन और वेस्टइंडीज मैरियट होटल में ठहरेगी। खिलाड़ियों में 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। मैच के टिकट बिक्री शुरू होने के महज 113 मिनट में बिक गए। अब टिकट के लिए परेशान फैंस को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी और ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। भास्कर की पड़ताल में वेबसाइटों पर डॉलर में टिकट बेचने और इंस्टाग्राम पर 5-9 हजार रुपए तक कीमत मांगने के मामले सामने आए। क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन कोलकाता और पश्चिम बंगाल में मिली है। Viagogo पर 2 टिकट ₹9,953 में, Ticombo पर डॉलर में चल रहा खेल भास्कर की पड़ताल में पता चला कि ऑनलाइन टिकटिंग वेबसाइट Ticombo पर भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट डॉलर में लिस्ट किए गए हैं। इसी तरह Viagogo वेबसाइट पर ईस्ट लोअर सेक्शन की दो टिकट की कीमत ₹9,953 तक दिखाई जा रही है, जिसमें ₹1,466 डिलीवरी चार्ज और ₹264 टैक्स जोड़ा गया है। इसके अलावा StubHub जैसी वेबसाइट्स पर भी टिकट उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनकी वैधता और डिलीवरी की कोई गारंटी नहीं है। इंस्टाग्राम पर ₹7 हजार में टिकट; रात 1 बजे बुलाया सोशल मीडिया पर भी कालाबाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है। एमपीसीए के सीईओ बोले- मामले में शिकायत करेंगे इंदौर में ऑनलाइन टिकट बिक्री के मामले में एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने कहा कि जब भी इस तरह टिकट बेचे जाने की जानकारी मिलती है, एमपीसीए की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है। इस मामले में भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। क्राइम ब्रांच का खुलासा: फर्जीवाड़े के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बड़े मैचों का फायदा उठाकर ठग फर्जी प्रोफाइल और वेबसाइटें बना लेते हैं। अलर्ट: इन 3 बातों का खास ध्यान रखें ---------------------------------------- यह खबरें भी पढ़ें 1. इंदौर में प्रैक्टिस के लिए 4 पिचें तैयार इंदौर में मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का माहौल बनने लगा है। होलकर स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं। क्रिकेट प्रेमी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। वहीं, आयोजन से जुड़े विभाग खिलाड़ियों की सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. इंदौर में इंडिया-वेस्टइंडीज मैच, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर इंदौर पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के साथ अपराधियों पर नजर रखने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए चैन स्नैचिंग, चाकूबाजी और अन्य अपराधों में शामिल बदमाशों के फोटो सिस्टम में अपडेट किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







