Responsive Scrollable Menu

डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 390 रन पर ऑलआउट:मैट रेनशॉ ने 190 रन बनाए, मुल्डर ने 4 विकेट लिए; जवाब में साउथ अफ्रीका 27/1

साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर खत्म हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने 190 रन की पारी खेली। उन्होंने 397 गेंद की अपनी पारी में 21 चौके और 1 छक्का लगाया। साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मार्को यान्सन को 3 विकेट मिले। एनरिक नॉर्त्या ने 2 और साइमन हारमर ने 1 विकेट लिया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 27 रन बनाए हैं। रायन रिकल्टन बिना खाता खोले जोश हेडवुल की गेंद पर आउट हुए। एडेन मार्करम 15 और डेविड बेडिंघम 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। नौवें विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी हुई रेनशॉ ने नौवें विकेट के लिए नाथन लायन के साथ मिलाकर 134 रन की साझेदारी की। इसमें रेनशॉ ने अकेले 100 रन बनाए, जबकि लायन ने 27 रन का योगदान दिया। आखिरकार यान्सन ने लायन को LBW आउट कर साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जोश हेजलवुड 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। रेनशॉ ने आखिरी विकेट के लिए 26 रन जोड़े। साइमन हारमर ने रेनशॉ को 190 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी खत्म की। टीम ने 137.2 ओवर खेले। कमिंस 43 रन बनाकर आउट हुए सुबह 33 रन से पारी को आगे बढ़ाने वाले कप्तान पैट कमिंस 10 रन ही जोड़ सके और 43 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वियान मुल्डर ने मार्करम के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही रेनशॉ के साथ 86 रन की साझेदारी का अंत हुआ। मैट रेनशॉ ने टेस्ट में दूसरा शतक लगाया पहले दिन 46 रन पर नाबाद लौटे मैट रेनशॉ ने दिन की दूसरी बॉल पर चौका चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने करियर का दूसरा शतक लगाया। कप्तान पैट कमिंस के आउट होने के बाद रेनशॉ ने मिचेल स्टार्क (6 रन) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 200 पार पहुंचाया। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। -------------------------------------------- ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका टूर से जुड़ यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट XI, 149 साल में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं; सभी 30 पार ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में ऐसी टीम उतारी, जिसके सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

चाबी-वॉलेट खोने की टेंशन खत्म! ₹549 में मिलेगा Item Tracker! Amazon पर Keys, Wallet और Bags के लिए 70% तक Discount वाले Tags

Amazon पर Bluetooth और Item Tracker Deals में ₹549 से शुरू होने वाले कई विकल्प मिल रहे हैं. UGREEN, pTron, Zebronics, Ambrane और दूसरे trackers पर 70% तक की छूट मिल रही है, जिन्हें Keys, Wallet, Bags और Luggage के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. जानें iPhone और Android यूजर्स के लिए कौन-से Bluetooth Trackers उपलब्ध हैं और खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

हार के बाद फूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा, मैच के बाद गेंदबाजों की क्लास लेते हुए गिनाईं कमियां

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 24 रन से करारी हार मिली. टीम इंडिया की इस हार के बाद सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस खराब गेंदबाजी को लेकर अपनी निराशा जताई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे योजनाओं पर अमल नहीं कर सके. Thu, 15 Oct 2026 08:24:30 +0530

  Videos
See all

Iran America War Latest News: ईरान की PAK-तुर्किए को धमकी! क्या बढ़ने वाला है नया तनाव? Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:15:27+00:00

Rajasthan News: बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत | Tractor Accident | CCTV Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers