Responsive Scrollable Menu

कभी खूब रिजेक्ट होता था ये सुपरस्टार, एक्ट्रेस भी साथ काम करने से करती थीं परहेज, जीनत अमान ने चमका दिया करियर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं था. एक वक्त ऐसा भी था, जब लोग उन्हें बड़ा हीरो मानने के लिए तैयार नहीं थे और कई एक्ट्रेसेस उनके साथ काम करने से पीछे हट जाती थीं. ऐसे मुश्किल दौर में जीनत अमान ने मिथुन पर भरोसा जताया और उनके साथ फिल्म करने के लिए हामी भरी. मिथुन आज भी जीनत अमान के इस साथ को नहीं भूले हैं और उन्हें अपने करियर में अहम भूमिका निभाने का श्रेय देते हैं.

Continue reading on the app

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर महत्वपूर्ण विभागों और जिलों तक बदलाव किया गया है। सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि कई जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं।

सुखबीर सिंह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) का काम भी संभालेंगे। भरत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी रश्मि अरुण शमी को चिकित्सा विभाग में अपर मुख्य सचिव और केसी गुप्ता को खाद्य विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए

जिलों में हुए बदलाव में रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। अभी जबलपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा भेजा गया है।

शाजापुर में भी कलेक्टर बदले गए हैं। ऋजु बाफना की जगह परीक्षित झाड़े को जिले की कमान सौंपी गई है। आशीष वसिष्ठ को नर्मदापुरम का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा अंकित अस्थाना को सिंगरौली और अंकिता धाकरे को नीमच कलेक्टर बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय, प्रमुख विभागों और कई जिलों में एक साथ नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

IAS अफसरों की तबादला सूची

  • सुखबीर सिंह — प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री
  • भरत यादव — सचिव, जनसंपर्क विभाग
  • रश्मि अरुण शमी — ACS, चिकित्सा विभाग
  • केसी गुप्ता — ACS, खाद्य विभाग
  • अरुण विश्वकर्मा — कलेक्टर, जबलपुर
  • कुमार सत्यम — कलेक्टर, हरदा
  • परीक्षित झाड़े — कलेक्टर, शाजापुर
  • आशीष वसिष्ठ — कलेक्टर, नर्मदापुरम
  • अंकित अस्थाना — कलेक्टर, सिंगरौली
  • अंकिता धाकरे — कलेक्टर, नीमच
  • राघवेन्द्र — प्रबंध संचालक, मंडी बोर्ड

Continue reading on the app

  Sports

3 क्रिकेटर्स, जो भविष्य में कर सकते हैं टीम इंडिया की अगुआई, तीनों फॉर्मेट में बन सकते हैं भारत के कप्तान

3 cricketers can captain of team india: भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के बाद तीनों फॉर्मेट की कमान संभालने के लिए युवा खिलाड़ियों की तलाश तेज हो गई है. चयनकर्ताओं ने घरेलू और इंडिया ए स्तर पर युवा चेहरों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपनी शुरू कर दी है. इस दौड़ में ईशान किशन, तिलक वर्मा और देवदत्त पडिक्कल सबसे आगे हैं. अपने शानदार आंकड़ों, आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के अनुभव के दम पर ये तीनों युवा खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. Wed, 14 Oct 2026 17:00:41 +0530

  Videos
See all

Love Jihad | प्यार के नाम पर धोखे का आरोप! #hindugirls #crime news #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:39:33+00:00

Cyclone Alert : चक्रवात को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers