Responsive Scrollable Menu

चिकित्सा शिक्षा का हब बनता उत्तराखंड, धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर है। धामी सरकार के गत पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरु हो चुके हैं। जल्द ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी 100 सीटें आवंटित हो सकती हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। 

इस संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश में अभी हल्द्वानी (नैनीताल), श्रीनगर (पौड़ी), देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज विगत पांच वर्षों में धामी सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुए हैं। इसके साथ ही रुद्रपुर में भी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है, जल्द यहां भी 100 एमबीबीएस सीटों का आवंटन हो जाएगा। 

प्रदेश में अभी छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 675 सीटें हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 सीटें जुड़ने से कुल एमबीबीबएस सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में चार निजी मेडिकल कॉलेजों की 900 और एम्स ऋषिकेश की 125 सीटों को जोड़कर कुल एमबीबीएस सीटों का आंकड़ा बढ़कर 1700 तक पहुंच रहा है। 

राजकीय मेडिकल कॉलेज-कुल सीट 675

-दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून-150 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी-125 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर-150 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा-100 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार-100 सीट
-राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ-50 सीट

एम्स ऋषिकेश (केंद्रीय संस्थान)-125 सीट

- निजी मेडिकल कॉलेज-कुल सीट 900
-हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट-250 सीट
-एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून-250 सीट
-गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज, देहरादून-150 सीट
-ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट, देहरादून-250 सीट

वैश्विक पहचान बनाएगा उत्तराखंड : डॉ सयाना

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष सयाना का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन में देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। भविष्य में उत्तराखंड देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर डॉक्टर, नर्स आदि मानव संसाधन उपलब्ध कराने की स्थिति में आ जाएगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,  उत्तराखंड को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हमारा संकल्प है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही योग्य डॉक्टर तैयार हों और होनहार छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उत्तराखंड से बाहर न जाना पड़े। मेडिकल एजुकेशन के साथ ही हेल्थकेयर तक भी पहुंच बढ़ाने पर सरकार का फोकस है।

Continue reading on the app

CM धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं की दी सौगात, निर्माण कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 218 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भारत सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटिनेंस के अन्तर्गत चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हैल्थ इन्फास्ट्रक्चर मिशन-1.0 योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य मतदेय तथा चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य पर पूँजीगत परिव्यय के अन्तर्गत नया लेखाशीर्षक खोलने की अनुमति के साथ केन्द्रांश के सापेक्ष राज्यांश के रूप में कुल 13.48 करोड राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन आदि के भुगतान चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹ 155.38 करोड के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 77.69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला की ग्राम सभा दर में आंतरिक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 93.08 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के शिव मंदिर अंजनिया में सौन्दर्यीकरण, सुरक्षा एवं चारदीवारी निर्माण हेतु ₹ 10.00 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में भूमिया मंदिर गैंठन से काल्सिन मंदिर एवं खूनी गांव तक सड़क निर्माण (प्रथम चरण) में किये जाने हेतु ₹ 92.32 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत बागेश्वर पिण्डारी ग्लेशियर ट्रैक रूट में पर्यटक आवास गृह फुरकिया के मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 4.44 करोड़ तथा जनपद पौडी गढ़वाल के द्वाराखाल/एकेश्वर विकासखण्ड के अन्तर्गत सतपुली बैराज के निर्माण हेतु पुनरीक्षित लागत में सम्मिलित स्लोप प्रोटेक्शन के कार्यों हेतु ₹ 4.89 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

288.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सैक्टर-फ्लड प्लेन जोनिंग का कार्य के अन्तर्गत कन्सलटेंसी वर्क फॉर फ्लड प्लेन जोनिंग इन रिवर शारदा (काली) योजना हेतु ₹ 47.31 लाख के अनुमोदन के साथ ही केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत कुल 09 कार्यों हेतु ₹ 288.41 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 115.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

3 क्रिकेटर्स, जो भविष्य में कर सकते हैं टीम इंडिया की अगुआई, तीनों फॉर्मेट में बन सकते हैं भारत के कप्तान

3 cricketers can captain of team india: भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के बाद तीनों फॉर्मेट की कमान संभालने के लिए युवा खिलाड़ियों की तलाश तेज हो गई है. चयनकर्ताओं ने घरेलू और इंडिया ए स्तर पर युवा चेहरों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपनी शुरू कर दी है. इस दौड़ में ईशान किशन, तिलक वर्मा और देवदत्त पडिक्कल सबसे आगे हैं. अपने शानदार आंकड़ों, आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के अनुभव के दम पर ये तीनों युवा खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. Wed, 14 Oct 2026 17:00:41 +0530

  Videos
See all

Love Jihad | प्यार के नाम पर धोखे का आरोप! #hindugirls #crime news #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:39:33+00:00

Cyclone Alert : चक्रवात को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers