बुजुर्गों को किया परेशान तो होगी इतने साल की जेल, देना होगा 50 हजार तक जुर्माना, यहां की सरकार ला रही नया कानून
बुजुर्गों को किया परेशान तो होगी इतने साल की जेल, देना होगा 50 हजार तक जुर्माना, Jail Sentence for Harassing Elderly
लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी डिप्टी रेंजर को रंगे हाथ दबोचा, पढ़ें पूरी खबर
मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जिससे सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा से सामने आया है। जहां जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये वनपाल और प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है।
आरोप है कि लकड़ी के कारोबार से जुड़े पंजीयन की जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस ने प्रभारी रेंजर को आवेदक से यह रिश्वत राशि उसके शासकीय आवास पर लेते हुये ट्रैप किया है। जानकारी अनुसार, रकम नहीं देने पर पंजीयन रद्द करने की धमकी देने का भी आरोप है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी अनुसार, बिछुआ तहसील के माता मां चौक वार्ड नंबर 01 निवासी मोखराम मालवीय के भाई लेखराम मालवीय के नाम इमारती लकड़ी के विनिर्माता एवं उपभोक्ता का पंजीयन है। फर्नीचर निर्माण के लिए अलग-अलग स्थानों से खरीदी जाने वाली लकड़ी की जानकारी हर तीन महीने में वन विभाग में जमा करनी होती है। आरोप है कि इसी जानकारी पर हस्ताक्षर करने के एवज में प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी ने 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त पुलिस ने डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को दी। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर डिप्टी रेंजर को पकड़ने के लिये जाल बिछाया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जैसे ही डिप्टी रेंजर के शासकीय आवास पर 3 हजारा की रिश्वत की राशि दी, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने डिप्टी रेंजर को दबोच लिया। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News







