Responsive Scrollable Menu

Kishore Kumar और अन्य हस्तियों का जन्मदिन और इतिहास में चार अगस्त की घटनाएं

नयी दिल्ली, चार अगस्त निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह-तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज फनकार किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था। उन्हें हिन्दी सिनेमा में तमाम तरह के किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके गायन की शैली और ‘कॉमेडी’ को लोग आज भी याद करते हैं। कॉमेडी फिल्म ‘‘चलती का नाम गाड़ी’’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का एक पत्थर हैं।

हास्य फिल्मों की बात हो तो इस फिल्म को बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है। देश दुनिया के इतिहास में चार अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1666 : नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई। 1886 : कोलंबिया ने संविधान को अंगीकार किया।

1870 : ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना। 1914 : जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1929 : गायक, अभिनेता, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।

1954 : पाकिस्तान सरकार ने हफीज जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी। 1956 : देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ। 1962 : हॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का निधन।

1967 : विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण। 1997 : मोहम्मद ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 2004 : नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

2007 : मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण। 2008 : सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया। 2020 :भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामाके पूर्व निदेशक इब्राहिम अलकाजी का निधन।

2021 : डोगरी की पहली आधुनिक कवियित्री और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पद्मा सचदेव का 81 साल की उम्र में निधन। इसी दिन बांग्लादेश में नौका पर आकाशीय बिजली गिरने से 16बारातियों की मौत। 2023 : मेक्सिको में बस पहाड़ी से नीचे गिरी, 17 लोगों की मौत।

2024 : बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी समर्थकों के बीच झड़प में 72 लोगों की मौत, कई घायल। 2025 : झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन।

Continue reading on the app

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय न करें ये 5 गलतियां, जानें जलाभिषेक का नियम

सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, लेकिन पूजा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी आवश्यक है. जानें जलाभिषेक करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए, किस पात्र से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है, सही दिशा क्या है और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण नियम.

The post सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय न करें ये 5 गलतियां, जानें जलाभिषेक का नियम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: हार मानकर गुस्से में गेंद को मारी लात और मैच हो गया टाई, फिर सुपर ओवर में निकला नतीजा

Himmat Singh Dramatic Run Out: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला. इस मैच को टाई करवाने के लिए न्यू दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने अजीबोगरीब रन आउट किया. Tue, 04 Aug 2026 20:19:53 +0530

  Videos
See all

Nepal Violence: अमर रहोगे नेपाल के वीरों,जो पुरुषार्थ दिखाया है..#viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:35:04+00:00

E20 Petrol Controversy: Arvind Kejriwal की PM Modi से अपील, E20 से मुक्ति दिलाइये #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:33:42+00:00

Khabardar With Sweta Singh: Jharkhand के युवा के मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है विपक्ष?| JPSC Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:36:06+00:00

Iran America War Update: Hormuz हमारे कंट्रोल में...'डील करो या फिर सरेंडर' | Trump | US Navy |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T15:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers