लोकसभा में राहुल गांधी का AI पर हमला, बोले-140 करोड़ लोगों का डेटा देश का सबसे बड़ा एसेट, इसे बचाना होगा
लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआई को लेकर बड़े संकट का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि इस समय देश एआई के नए संकट से जूझ रहा है. इस समय देश के 140 करोड़ के जनता के सामने नया चैलेंज है. इस समय भारत के लिए डेटा एक अहम एसेट है. इसे बचाने की जरूरत है. अमेरिका को खुली छूट दी गई है. हमारे लोगों के टैलेंट पर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है.
हम होते तो किसानों की सुरक्षा तय करते: राहुल
बजट में डेटा से जुड़ा कुछ भी नहीं. उन्होंने कहा कि अमेरिका को सुपर पावर बने रहना है, डॉलर का वर्चस्व बनाए रखना है. उसमें भारतीय डेटा की अहम भूमिका है. यह हमारी मजबूती है. डेटा अहम है. इस डील में क्या हुआ. राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अगर हम नेगोशिएट करते, तो पहली बात डेटा पर होती है. हम कहते कि अगर आप डॉलर बचान करना चाहते हैं, तो हमारे हित सबसे ऊपर हैं. हम होते इस तरह से डील नहीं करते कि हम आपके सर्वेंट हैं. दूसरी डील एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर होती और तीसरी चीज होती एग्रीकल्चर वोट बेस की. हम होते तो किसानों की सुरक्षा तय करते. राहुल गांधी ने कहा कि हम पाकिस्तान के बराबर नहीं हैं. हम डेटा की सुरक्षा तय करते. अमेरिका को केवल भारत का डेटा चाहिए. डॉलर बचाने के लिए डेटा चाहिए.
वे लगातार इसका निरीक्षण कर रहे: राहुल
अमेरिकी निर्यात बढ़ा है. इससे हमे क्या मिला है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने तीन प्रतिशत टैरिफ को 18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. अब अमेरिका तय कर रहा है कि हमें किससे तेल खरीदना है. वे लगातार इसका निरीक्षण कर रहे हैं. वे लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर तेल उनकी मर्जी के बिना किसी और से खरीदा गया तो टैरिफ को 250 प्रतिशत का बढ़ा दिया जाएगा.
ड्यूटी के दौरान रील देखना पड़ेगा भारी, बिहार पुलिस ने लागू की No Reels Policy; थानों में दलालों की एंट्री बंद करने के निर्देश
बिहार में अब ड्यूटी के समय मोबाइल पर रील देखना या सोशल मीडिया चलाना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ सकता है. राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने पुलिस की कार्यशैली में सुधार और छवि बेहतर बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. नए आदेश के अनुसार, ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर रील देखने, वीडियो बनाने या अनावश्यक चैटिंग करने वाले पुलिसकर्मियों पर तुरंत विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन भी शामिल हो सकता है.
डीजीपी का सख्त आदेश
डीजीपी ने साफ कहा है कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार अनुशासित और जिम्मेदार होना चाहिए. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिनमें पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय लापरवाही करते या लोगों से दुर्व्यवहार करते नजर आए. इन घटनाओं से पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है. इसी को देखते हुए मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है.
थानों में दलालों की एंट्री बंद
नए निर्देशों में यह भी कहा गया है कि थानों में किसी भी तरह के ‘दलाल’ या बिचौलियों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जाए. इसके लिए हर थाने में विजिटर रजिस्टर रखना अनिवार्य किया गया है, जिसमें आने-जाने वाले लोगों का पूरा विवरण दर्ज होगा. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गलत गतिविधियों पर लगाम लगेगी.
पुलिसकर्मियों के लिए खास निर्देश
पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने आधिकारिक मोबाइल नंबर पर वर्दी में खिंचवाई गई फोटो ही व्हाट्सऐप की डिस्प्ले पिक्चर के रूप में लगाएं, ताकि उनकी पहचान स्पष्ट रहे.
कई मामलों में पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
हाल के मामलों में कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है. नालंदा में आंगनबाड़ी सेविका को थप्पड़ मारने के मामले में अधिकारी निलंबित किए गए. पटना और सारण में भी बदसलूकी के आरोप में पुलिसकर्मियों पर सस्पेंशन और ट्रांसफर की कार्रवाई हुई. कुल मिलाकर, बिहार पुलिस अब अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सख्त संदेश देना चाहती है, ताकि जनता का भरोसा फिर से मजबूत हो सके.
यह भी पढ़ें- पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में मिली बेल, लेकिन दो अन्य केसों के चलते अभी जेल में ही रहेंगे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















