Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ हारा टेस्ट ड्रॉ कराया:सेदीकुल्लाह अटल ने 111 रन बनाए, काइस अहमद ने दिन की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाया

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ हारा हुआ टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। अबू धाबी में अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की और 8 विकेट पर 346 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 106 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी 7 विकेट पर 372 रन बनाकर घोषित की थी और अफगानिस्तान के सामने 479 रन का टारगेट रखा था। सेदीकुल्लाह अटल ने मंगलवार को शतक लगाया। उन्होंने 111 रन की पारी खेली। काइस अहमद ने दिन की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाए। वे 49 रन बनाकर नाबाद रहे। अटल ने 8 घंटे और 34 मिनट बल्लेबाजी की आखिरी घंटे में बांग्लादेश ने गंवाए मौके बांग्लादेश के पास मैच के अंतिम दिन अफगानिस्तान को आउट करने के लिए पूरा दिन था। टीम ने दूसरी पारी में 142 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन आखिरी दो विकेट नहीं निकाल सकी। आखिरी सेशन में कैच और रन आउट के मौके गंवाना बांग्लादेश को भारी पड़ा। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने माना कि उनकी टीम निराश है, क्योंकि गेंदबाजों ने मौके बनाए थे, लेकिन उन्हें विकेट में नहीं बदल सके। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की और उनकी टीम को इस मैच से सीखने की जरूरत है। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने इस ड्रॉ को जीत जैसा बताया। उन्होंने कहा कि टीम ने पांच दिन तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी योजना पर अमल किया। पहली पारी में रहमत शाह का शतक बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 92.3 ओवर में 346 रन बनाए। तंजीद हसन तमीम ने 71 गेंदों पर 83 रन बनाए, जबकि शादमान इस्लाम ने 111 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। मुमिनुल हक ने 39 रन बनाए और लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में नईम हसन 35 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 82 रन देकर चार विकेट लिए। यामिन अहमदजई ने तीन और इस्मत आलम ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 89.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। कप्तान रहमत शाह ने 216 गेंदों पर 105 रन बनाकर संघर्ष किया। अब्दुल मलिक ने 120 गेंदों पर 62 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के हसन महमूद ने पांच विकेट लिए और इसी दौरान हैट्रिक भी हासिल की। एबादत हुसैन ने चार विकेट चटकाए। लिटन दास के शतक से बांग्लादेश ने 372/7 पर पारी घोषित की दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 105.2 ओवर में 7 विकेट पर 372 रन बनाकर पारी घोषित की। लिटन दास ने 117 गेंदों पर 102 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके शामिल थे। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 191 गेंदों पर 82 रन और मुशफिकुर रहीम ने 148 गेंदों पर 81 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज 97 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। शांतो और मुशफिकुर ने चौथे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। इसके बाद लिटन ने मेहदी के साथ सातवें विकेट के लिए 149 रन जोड़े। इन पारियों की मदद से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 479 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान के लिए यामिन अहमदजई और मोहम्मद सलीम सफी ने दो-दो विकेट लिए। जिया-उर-रहमान अकबर ने भी दो विकेट हासिल किए, जबकि काइस अहमद को एक विकेट मिला। लिटन दास प्लेयर ऑफ द मैच, विकेटकीपिंग में भी बनाया रिकॉर्ड लिटन दास को मैच में 53 और 102 रन की पारियों के साथ विकेट के पीछे 8 कैच करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में उन्होंने एक टेस्ट में 150 रन बनाने और विकेटकीपर के रूप में नौ डिसमिसल करने का रिकॉर्ड बनाया। वह ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने।

Continue reading on the app

यूपी ने बिहार को पारी और 267 रन से हराया:रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ से मुंबई जीता; गुजरात के उर्विल ने 7 सिक्स लगाए

उत्तरप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में बिहार को पारी और 267 रन से हरा दिया। मंगलवार को मुंबई ने चंडीगढ़ और हैदराबाद ने त्रिपुरा के खिलाफ पारी से जीत दर्ज की। कर्नाटक के करुण नायर ने आंध्र के खिलाफ नाबाद 81 रन बनाकर टीम को संभाला। गुजरात के उर्विल पटेल ने सात छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। केरल के अभिषेक पी नायर और पंजाब के विहान मल्होत्रा ने अपने पहले फर्स्ट क्लास शतक लगाए। इधर, मुंबई के उपकप्तान आयुष म्हात्रे को दाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है। उन्हें चार से छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। करुण नायर ने मुश्किल समय में संभाला कर्नाटक की दूसरी पारी में करुण नायर ने उस समय जिम्मेदारी संभाली, जब टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। नायर दिन का खेल खत्म होने तक 130 गेंदों पर 81 रन बनाकर नाबाद थे। उनकी पारी से कर्नाटक ने आंध्र के खिलाफ दूसरी पारी में 32 रन की बढ़त हासिल कर ली। पहली पारी में कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम के लिए स्मरण रविचंद्रन ने 126 रन बनाकर पारी को संभाला था। उन्होंने कृष्णन श्रीजीत के साथ पांचवें विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की थी। उर्विल की फिफ्टी, गुजरात को 115 रन की बढ़त तमिलनाडु ने 10 रन में गंवाए 5 विकेट यूपी ने बिहार को पारी से हराया मुलानी को 3 विकेट आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में चोट मुंबई के आयुष म्हात्रे को रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। इस चोट के कारण वह चार से छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। म्हात्रे ने पहली पारी में 48 रन बनाए थे। 19 साल के म्हात्रे लंबे समय तक चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्हें बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन महीने तक रिहैबिलिटेशन किया। वापसी के अपने पहले ही मुकाबले में उन्हें फिर चोट लग गई।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर उतरने से पहले टूटा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने बनाया नया कीर्तिमान

pakistan capt broke abhishek record: पाकिस्तान के टी20 कप्तान साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 238 रन बनाए थे. इससे उन्होंने 3 मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. फरहान ने सीरीज के तीनों मैचों में फिफ्टी लगाई थी. फुल मेंबर देशों की बात करें तो 3 मैचों की T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक अभिषेक शर्मा के नाम था. Wed, 14 Oct 2026 16:06:57 +0530

  Videos
See all

Lucknow Shiva Case News: एयरपोर्ट पर अलर्ट, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज ! | Hindi News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T10:47:22+00:00

Viral Shorts: दुकान में सीने में दर्द उठा, कुछ ही पलों में चली गई जान | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T10:46:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers