‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर रिलीज़! आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी ने बढ़ाया कॉमेडी का डोज़
Udta Teer New Trailer released: पागलपंती का लेवल अब होने वाला है डबल! पहले ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘उड़ता तीर’ एक बार फिर लौट आई है अपने नए ट्रेलर के साथ. इस बार हंसी का धमाका और भी बड़ा है, एक्शन का तड़का भी है और ट्विस्ट ऐसे कि आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे! मजेदार सीन्स, हटके सिचुएशन्स और अप्रत्याशित ट्विस्ट से भरपूर यह नया ट्रेलर फिल्म के कॉमिक अंदाज़ को एक लेवल ऊपर ले जाता है. कुल मिलाकर, बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट की फुल डोज़ मिलने वाली है!
फिल्म 'उड़ता तीर’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट से बटोर रही तारीफ
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर ‘उड़ता तीर’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और मजेदार दुनिया को लेकर पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है. अब नए ट्रेलर ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. ट्रेलर में फिल्म के किरदारों की मजेदार केमिस्ट्री, उनकी अतरंगी हरकतों और एक के बाद एक होने वाली कॉमिक गड़बड़ियों की झलक देखने को मिलती है. हंसी से लोटपोट कर देने वाले पल और दमदार कलाकारों की टोली इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही है. अब तो सिनेमाघरों में इस कॉमेडी के धमाके का इंतजार और भी मुश्किल होने वाला है!
फिल्म में कौन -कौन आएगा नजर
फिल्म में कलाकारों की एक शानदार टोली नजर आएगी, जिसमें राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला और सुप्रिया पिलगांवकर शामिल हैं. आकाश ए. कौशिक के लेखन और निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ कॉमेडी, एक्शन और एडवेंचर का ऐसा तड़का लेकर आ रही है, जो बड़े पर्दे पर दर्शकों को एंटरटेनमेंट की फुल प्लेट परोसने का वादा करता है.
करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन के प्रोडक्शन में बनी ‘उड़ता तीर’ धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बीच एक और दिलचस्प कोलैबोरेशन है. नए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर बढ़ते बज़ को और हवा दे दी है. अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर यह हंसी, एक्शन और एडवेंचर का तूफान दर्शकों को कितना पसंद आता है!
23 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करते हैं ‘उड़ता तीर’, जो सिख्या एंटरटेनमेंट की एक प्रोडक्शन है. फिल्म के निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नैय्यर, राहुल बोस, मुकुल देव, राम कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर नजर आएंगे. आकाश ए. कौशिक के लेखन और निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
Gujarat Nikay Chunav Result: 44 में से 38 सीट पर BJP का कब्जा, AAP की जमानत जब्त, कांग्रेस के 'पंजे' में आई 5 सीटें
गुजरात निकाय चुनाव नतीजों में BJP का दबदबा कायम रहा. गांधीनगर निगम में 44 में से 38 सीटों पर जीत के साथ पार्टी ने जलवा कायम रखा. जानें पूरा परिणाम.
The post Gujarat Nikay Chunav Result: 44 में से 38 सीट पर BJP का कब्जा, AAP की जमानत जब्त, कांग्रेस के 'पंजे' में आई 5 सीटें appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






