Responsive Scrollable Menu

आयुर्वेद के 'अमृत': लौंग से ज्वार तक, सेहत के लिए वरदान भगवती को प्रिय ये चीजें

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्रि को लेकर हर तरफ भक्ति और उल्लास है। नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष चीजें अर्पित करते हैं, जैसे लौंग, ज्वार-ज्वारे का रस, पान का पत्ता, किशमिश, गुड़, तिल और इलायची। ये न केवल देवी को प्रिय हैं, बल्कि आयुर्वेद में इन्हें औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है।

देवी को प्रिय ये चीजें सेहत का खजाना भी हैं, जो पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता, श्वसन और तन मन दोनों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाती हैं। गुप्त नवरात्रि में इनका भोग लगाने से आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ दोनों मिलते हैं।

लौंग :- लौंग को आयुर्वेद में खासा स्थान प्राप्त है। नेचुरल पेन किलर के इस्तेमाल से दांत दर्द, माइग्रेन के साथ ही मुंह की दुर्गंध और पाचन समस्याओं में भी राहत मिलती है। इसमें यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करता है। यह खांसी, सर्दी-जुकाम में राहत देता है और पेट की गैस, एसिडिटी को दूर करता है। लौंग चबाने से मुंह ताजा रहता है और इम्यूनिटी बढ़ती है।

ज्वार-ज्वारे का रस :- ज्वारे का रस आयुर्वेद में अमृत तुल्य माना जाता है। यह विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ज्वारे का रस शरीर को अंदर से साफ कर, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है और डायबिटीज में भी फायदेमंद है। यह पाचन सुधारता है, वजन घटाने में मदद करता है और जोड़ों के दर्द, सूजन को कम करता है। कलश स्थापना में ज्वार बेहद जरूरी होता है।

पान का पत्ता :- यह आयुर्वेद में पाचन, श्वसन और मुंह स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। यह एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो बैक्टीरिया से लड़ता है और मुंह की दुर्गंध दूर करता है। पान का पत्ता कब्ज, एसिडिटी और खांसी में राहत देता है। इसमें विटामिन सी और कैल्शियम होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। देवी को प्रिय यह पत्ता स्वास्थ्य के लिए वरदान है। कात्यायनी देवी की आराधना पान मुंह में रखकर की जाती है। नौ दुर्गा के साथ ही दस महाविद्याओं को भी पान अति प्रिय है।

किशमिश :- देवी को प्रिय किशमिश आयुर्वेद में रक्त शोधक और बलवर्धक मानी जाती है। यह आयरन से भरपूर होती है, जो एनीमिया दूर करती है और खून बढ़ाती है। किशमिश पाचन सुधारती है, कब्ज से राहत देती है और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा चमकाते हैं और थकान मिटाते हैं।

गुड़ :- गुप्त नवरात्रि का पहला दिन मां काली को समर्पित होता है, जिन्हें गुड़ बेहद प्रिय है। आयुर्वेद में इसे मिठास का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। यह आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से युक्त होता है, जो एनीमिया रोकता है और हड्डियां मजबूत करता है। गुड़ पाचन सुधारता है, कब्ज दूर करता है और श्वसन समस्याओं में लाभ देता है। यह शरीर को गर्म रखता है और डिटॉक्स करता है। इसके सेवन से पीरियड्स की समस्याओं में भी राहत मिलती है।

तिल :- आयुर्वेद में इसे वात दोष शांत करने वाला और पोषक माना जाता है। यह कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियां मजबूत करता है और ऑस्टियोपोरोसिस रोकता है। तिल त्वचा, बालों के लिए अच्छा है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। यह जोड़ों के दर्द में राहत देता है और ऊर्जा प्रदान करता है। काला और सफेद दोनों तिल सेहत के लिए लाभदायी माने जाते हैं।

इलायची :- आयुर्वेद में त्रिदोष शांत करने वाली मानी जाती है। यह पाचन सुधारती है, गैस और ब्लोटिंग दूर करती है। इलायची मुंह ताजा रखती है, श्वसन तंत्र को साफ करती है और खांसी में राहत देती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और हृदय स्वास्थ्य बनाए रखते हैं।

शहद :- आयुर्वेद में शहद या मधु को भी अमृत तुल्य माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कफ दोष संतुलित करता है, खांसी, गले की खराश, सर्दी-जुकाम में राहत देता है। घाव जल्दी भरते हैं, पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है। योगवाही गुण से अन्य औषधियों का असर कोशिकाओं तक पहुंचाता है। हृदय स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण और त्वचा के लिए लाभकारी है।

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'मेरे साथ सोना...', डायरेक्टर ने की थी एक्ट्रेस से भद्दी डिमांड, डर के मारे नहीं बताई किसी को बात

Niti taylor Faced Casting Couch: शोबिज इंडस्ट्री से कास्टिंग काउच के केस आते रहते हैं. यह एक ऐसा मामला है कि जिसको लेकर कई लोग खुलासे कर चुके है कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हुए हैं. हाल ही में टीवी एक्टर नीति टेलर (Niti Tailer) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनसे एक डायरेक्टर ने फिल्म के लिए भद्दी डिमांड की थी. जिसकी वजह से वह बुरी तरह डर गई थी और वह बात किसी को काफी लंबे समय नहीं बताई. उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए यह ट्रॉमा इतना बड़ा था कि उन्होंने फिल्मों में काम ना करने का फैसला ले लिया. 

डायरेक्टर ने की थी एक्ट्रेस से भद्दी डिमांड

हाल ही में 'हाउटरफ्लाई' संग बातचीत में नीति टेलर ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के किस्से को शेयर किया. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत में तेलुगू फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने करीब तीन तेलुगू फिल्मों में काम किया है. इस दौरान वह इसी इंडस्ट्री में ज्यादा काम करने लगीं. लेकिन फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने फिल्में ना करने का फैसला कर लिया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पिछली फिल्म के एक डायरेक्टर ने उन्हें कुछ ऐसा कहा जिसे वो कभी नहीं भूल सकतीं.

'मेरे साथ सोना...',

नीति ने बताया कि उनकी पिछली फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे भद्दी डिमांड की थी. जिसे सुनकर वह अंदर से हिल गई थीं. उनके मुताबिक, डायरेक्टर ने उसने साथ में सोने के लिए कहा था. एक्ट्रेस कहा, 'जिस डायरेक्टर ने मेरे साथ पहली फिल्म की थी, उन्होंने मुझे अपनी अगली फिल्म के लिए कॉल किया. उन्होंने मुझसे कहा कि इस बार फिल्म के लिए तुम्हें मेरे साथ सोना होगा. आपको कुछ समझ नहीं आता, पता नहीं होता कि इस स्थिति में कैसे रिएक्ट करें. मैंने बस उनका कॉल काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया. मैंने अपनी मां को फोन किया. बस सोचो ये बुड्ढा, बूढा आदमी.'

दूसरी लड़कियों के साथ भी की यही हरकत

बातचीत के दौरान नीति ने यह भी बताया कि जब डायरेक्टर ने उनसे ऐसी बात कही तो उन्हें उस समय कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वह इस सिचुएशन का कैसे हैंडल करें. उनके मुताबिक, उन्होंने तुरंत फोन को कट कर दिया और डायरेक्टर का नंबर भी ब्लॉक कर दिया. उन्हें इस घटना ने अंदर तक झकझोर दिया था. उन्होंने  कहा कि उन्होंने उसी डायरेक्टर को दूसरी लड़कियों के साथ देखा. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह उनके साथ भी वही हरकत करेगा. 

फिल्में ना करने का लिया फैसला

उन्होंने कहा, 'मैंने उसे दूसरी लड़कियों के साथ देखा था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह मेरे साथ भी ऐसा करने की कोशिश करेगा. उसी समय मैंने फैसला कर लिया कि मैं अब कभी कोई फिल्म नहीं करूंगी. मैं पूरी तरह से हैरान रह गई थी और मैंने बस उसका नंबर ब्लॉक कर दिया.मैंने यह बात किसी को नहीं बताई, क्योंकि मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि आखिर हुआ क्या है.' बता दें कि नीति इस बातचीत के दौरान डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया, जिसने उनके साथ भद्दी डिमांड की थी. 

नीति टेलर के बारे में जानिए

नीति टेलर एक्टिंग की दुनिया में करीब 15 साल से एक्टिव हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में प्यार का बंधन सीरियल से की थी. इसके बाद उन्होंने कई बड़े सीरियल किए जिसमें बड़े अच्छे लगते हैं, गुलाल और इश्कबाज जैसे शो शामिल हैं. इसके बाद उनका काम साल 2014 में आए शो 'कैसी ये यारियां' में पसंद किया गया था. इसके अलावा वह झलक दिखलाजा, बिग बॉस और सावधान इंडिया में भी नजर आ चुकी हैं. हाल में एक्ट्रेस को प्राइम वीडियो के शो अलायंस में देखा गया था. इस शो में नीति सेमी फाइनलिस्ट रही थीं. वहीं, मिनी माथुर शो की विनर बनी थीं. 

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: हार टालने के लिए अफगानिस्तान ने खेले 142 ओवर, बांग्लादेश के हाथ से ऐसे फिसली जीत

AFG vs BAN Test: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक रोमांचक टेस्ट मैच खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच में हार से बचने के लिए अफगानिस्तान ने आखिरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की. Tue, 13 Oct 2026 21:43:28 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: Punjab में नशे के खिलाफ बोलना जानलेवा है? | Parvinder Jhota #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:33:01+00:00

Breaking News : Fly Dubai Flight Hijack Case में नया ट्विस्ट, दो और लोग गिरफ्तार | Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers