Responsive Scrollable Menu

बाजार में केवल 2 महीने बिकता है ये साग, विटामिन्स और प्रोटीन की खान, कब्ज और से एसिडिटी देता छुटकारा

Sanai Saag Health Benefits: सनई के साग के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. यह पाचन तंत्र को सुधारने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है. कई रोगों में इसके अद्भुत फायदे बताए जाते हैं. इस समय के फूल के नाम से जाना जाता है. 

Continue reading on the app

एपल का पहला स्मार्ट डिस्प्ले होम व्यू लॉन्च, ₹25,000 कीमत:चेहरे देखकर विजेट्स बदलेगा; नए होमपोड और एपल TV 30 अक्टूबर से मिलेंगे

एपल ने आज अपना पहला स्मार्ट डिस्प्ले होम व्यू लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत करीब 25,000 रुपए रखी गई है। न्यूयॉर्क में हुए लॉन्च इवेंट वेलकम होम में घर को स्मार्ट बनाने वाले नए गैजेट्स भी लॉन्च किए। इसमें नया एपल टीवी 4K, होमपॉड मिनी 2 और सिक्योरिटी कैमरे शामिल हैं। इन डिवाइसेस में होम ऑटोमेशन, एंटरटेनमेंट, सिक्योरिटी और AI फीचर्स मिलेंगे। एपल का टारगेट स्मार्ट होम बिजनेस में जगह बनाना है, जहां अमेजन और गूगल पहले से हैं। होमव्यू और नए एपल टीवी 4K की प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी। इनकी शिपिंग 13 नवंबर से होगी। होमपॉड मिनी 2 की शिपिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी। होमव्यू की कीमत 299 डॉलर लाइनअप का मुख्य प्रोडक्ट होमव्यू है। इसमें स्पीकर के बेस पर 7 इंच की स्क्वायर लिक्विड रेटिना टचस्क्रीन दी गई है। इसका दीवार पर लगाने वाला मॉडल भी उपलब्ध होगा। होमव्यू में A18 चिप दी गई है। इससे स्मार्ट होम कंट्रोल, फेसटाइम कॉल, म्यूजिक, पॉडकास्ट और वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें कैमरा भी है, जो छह लोगों तक की पहचान कर सकता है। यह हर यूजर के नोटिफिकेशन, कैलेंडर और विजेट दिखाकर इंटरफेस को कस्टमाइज करेगा। होमव्यू में एपल इंटेलिजेंस से जुड़ी सिरी सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें पर्सनल कॉन्टेक्स्ट और सिक्योरिटी कैमरा फुटेज का विवरण शामिल है। इन सुविधाओं के लिए आईफोन लिंक करना होगा। होमव्यू की कीमत 299 डॉलर है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 अक्टूबर से होगी। इसकी शिपिंग 13 नवंबर से शुरू होगी। यह पहले अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका में उपलब्ध होगा। होमपॉड मिनी 2 में S10 चिप एपल ने S10 चिप वाला होमपॉड मिनी 2 भी पेश किया। इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 6, Thread और Matter वायरलेस स्मार्ट होम स्टैंडर्ड का सपोर्ट है। इसका छोटा गोल आकार पहले जैसा ही है। इसमें ‘साउंड ग्लो’ लाइटिंग दी गई है, जो एल्बम आर्टवर्क के रंगों से मेल खाती है। होमपॉड मिनी 2 की कीमत 149 डॉलर है। यह पिंक, ब्लू, ग्रीन, व्हाइट और मिडनाइट रंगों में मिलेगा। इसमें सिरी AI फीचर्स भविष्य में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए दिए जाएंगे। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी। शिपिंग 30 अक्टूबर से होगी। एपल टीवी 4K में नए ऑडियो फीचर्स नए एपल टीवी 4K में बिल्ट-इन फार-फील्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं। इससे यूजर रिमोट छुए बिना वॉइस कमांड दे सकेंगे। इसके लिए एपल होमपॉड से कनेक्ट करना जरूरी नहीं होगा। डिवाइस में बिल्ट-इन स्पीकर भी दिया गया है। यूजर कम्पैटिबल आईफोन को पेयर कर सकेंगे। इससे पर्सनल कॉन्टेक्स्ट पर आधारित सिरी AI सुविधाएं मिलेंगी। सिरी रिमोट की मदद से फाइंड माय फीचर के जरिए डिवाइस को खोजा जा सकेगा। नया मॉडल मल्टी-स्पीकर ऑडियो सेटअप को बेहतर सपोर्ट करेगा। कम्पैटिबल होमपॉड स्पीकर्स के साथ यह ऑटोमैटिक ऑडियो कैलिब्रेशन भी करेगा। एपल ने प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। इसकी शिपिंग 13 नवंबर से होगी। एपल होम कलेक्शन में कैमरा और स्मार्ट लॉक एपल ने LG इलेक्ट्रॉनिक्स और श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर एपल होम कलेक्शन तैयार किया है। इस रेंज में सिक्योरिटी कैमरे, स्मार्ट डोर लॉक, वीडियो डोरबेल और दो थर्मोस्टैट शामिल हैं। ये प्रोडक्ट्स एपल होम के साथ पेयर होंगे। आईफोन के जरिए सेटअप आसान बनाने के लिए NFC सेटअप दिया गया है। इनडोर कैमरे की कीमत 199 डॉलर है। आउटडोर कैमरे की कीमत 299 डॉलर से शुरू होगी। वीडियो डोरबेल की कीमत 249 डॉलर और स्मार्ट लॉक की कीमत 349 डॉलर है। थर्मोस्टैट की कीमत 199 डॉलर रखी गई है। एपल ने पूरे कलेक्शन की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि ये प्रोडक्ट्स जल्द आ रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav, Dubai Home: सूर्यकुमार यादव ने दुबई में क्यों खरीदा घर? ये है बड़ी वजह

Suryakumar Yadav new house in Dubai: सूर्यकुमार यादव ने दुबई में घर खरीदा है. घर आलीशान है और खूबियों से भरा भी. लेकिन, सवाल ये कि सूर्यकुमार यादव के दुबई में घर खरीदने के फैसले की वजह क्या है. Wed, 14 Oct 2026 07:35:30 +0530

  Videos
See all

Udta Teer Promotion: आयुष्मान-सारा की मौजूदगी ने बटोरी सुर्खियां #saraalikhan #ayushmannkhurrana #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:15:07+00:00

Casual look में दिखीं Soha Ali Khan, फैंस हुए फिदा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:10:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers