लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे:14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिविर्सटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यूपी सरकार का 10वां बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। अब बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए की जाएगी। इसके साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लड़कियों की स्कूटी के लिए 400 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इसका आकार 9 लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा है। यह पिछली बार के मुकाबले 12.9 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने पिछले साल 2025-26 के लिए 8.7 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया था। इससे पहले, सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे। विधानसभा गेट पर दोनों नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया। वित्त मंत्री ने सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई। बजट पेश होने से पहले सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि यह बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए है। बजट में फिर से लूट होगी। बजट से जुड़ी तस्वीरें देखिए- बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Side Effects of Watermelon : गर्मियों में तरबूज खाना इन लोगों के लिए हो सकता है जानलेवा! जानें क्यों?
Side Effects of Watermelon : गर्मियों में तरबूज एक वरदान की तरह होता है. इसमें 92% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और हीटस्ट्रोक से बचाता है. हालांकि, आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों ही चेतावनी देते हैं कि तरबूज खाना हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है. कुछ मामलों में इसका ज़्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18



















