अब पहले वंदे मातरम, फिर राष्ट्रगान!जानिए सरकार के नए नियमों में क्या बदला,कब और कहां होगा अनिवार्य?
वंदे मातरम को लेकर सरकार ने नए नियम जारी किए हैं. अब विशेष सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का गायन या वादन अनिवार्य होगा. वंदे मातरम के पूरे छह अंतरों गीत ही बजाया और गाया जाएगा. इसकी समय सीमा 3 मिनट 10 सेकेंड होगी. ये नियम उन कार्यक्रमों में लागू होंगे, जहां राष्ट्रपति मौजूद रहेंगे, जैसे पद्म पुरस्कार या अन्य नागरिक सम्मान समारोह. इसके अलावा राष्ट्रपति और राज्यपालों के आने-जाने के दौरान और उनके संबोधन से पहले और बाद में भी वंदे मातरम का वादन किया जाएगा. नियम में ये भी जारी किया गया है कि जब राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों एक साथ बजें, तो पहले वंदे मातरम होगा.इसके साथ-साथ जब भी जहां भी वंदे मातरम बजे वहां मौजूद सभी लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना पड़ेगा. सिनेमा हॉल जैसे स्थानों से इस नियम को बाहर रखा गया है. इसके साथ ही स्कूलों को दिन की शुरुआत वंदे मातरम से करने की सलाह दी गई है. यह अडवाइजरी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दी गई है, ताकि इसे सरकारी और आधिकारिक कार्यक्रमों में लागू किया जा सके.
झारखंड में बदली इंटर एग्जाम की तारीख, अब 24 फरवरी को होगी परीक्षा
JAC Inter Exam Date: झारखंड में इंटर की 23 फरवरी की परीक्षा अब 24 फरवरी 2026 को होगी. नगर निकाय चुनाव के कारण जैक ने तिथि में बदलाव किया है. आठवीं, नौवीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड की नई तिथियां जारी कर दी गई हैं. नीचे पूरी खबर पढ़ें.
The post झारखंड में बदली इंटर एग्जाम की तारीख, अब 24 फरवरी को होगी परीक्षा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




