Responsive Scrollable Menu

Indian Army Recruitment Exam : इंडियन आर्मी भर्ती परीक्षा में WhatsApp से भेजा पेपर, 3 फोन व 12 ब्लूटूथ मिले

इंडिया आर्मी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा में 18 उम्मीदवारों को नकल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप हैं कि ये ब्लूटूथ व मोबाइल फोन की मदद से चीटिंग कर रहे थे।

Continue reading on the app

Rajpal Yadav: 9 करोड़ के कर्ज में फंसे राजपाल यादव के लिए KRK ने बढ़ाया मदद का हाथ; 10 लाख की पेशकश की

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में हाल ही में उन्होंने सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में रिमांड पर लिया गया है।

दरसल राजपाल यादव पर लगभग ₹9 करोड़ के कर्ज का मामला चल रहा है। यह मामला साल 2010 का है, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके कारण वे कर्ज नहीं चुका पाए। कंपनी का आरोप है कि पैसे लौटाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए।

KRK ने की मदद की पेशकश

फोटो - @Kamaalrkhan

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) ने राजपाल यादव की मदद करने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि वे ₹10 लाख देने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के लोगों से अपील की कि सभी मिलकर ₹5 करोड़ इकट्ठा करें, ताकि राजपाल यादव को जल्द राहत मिल सके। KRK ने कहा कि अगर ₹5 करोड़ चुका दिए जाएं तो वह जेल से बाहर आ सकते हैं।

इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन

राजपाल यादव के समर्थन में कई कलाकार सामने आए हैं। अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि वह अपनी एक फिल्म में राजपाल को कास्ट करेंगे और अन्य प्रोड्यूसर्स से भी साइनिंग अमाउंट देने की अपील की हैं। वहीं गुरमीत चौधरी ने भी फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में राजपाल का साथ दें। इसके अलावा बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी ₹11 लाख की मदद देने की घोषणा की हैं।

राजपाल का बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने कहा, “क्या करूं सर? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई रास्ता नहीं दिखता। यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं हैं। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।” 

राजपाल की अपकमिंग फिल्म

काम की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में फिल्म बेबी जॉन में नजर आए थे। वे जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्मों भूत बांग्ला और वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक Match! T20 World Cup में Double Super Over, South Africa ने आखिरी गेंद पर जीती बाजी

बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल की। ​​यह रोमांचक मैच दो सुपर ओवरों के बाद जीता गया। क्विंटन डी कॉक और रयान रिकलेटन के अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए, जिसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज की 84 रनों की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने भी दक्षिण अफ्रीका के स्कोर की बराबरी कर ली।
 

इसे भी पढ़ें: ये कैसा Bowling Action? पाकिस्तानी स्पिनर Usman Tariq पर उठे सवाल तो R Ashwin ने दिया बड़ा बयान


मैच सुपर ओवर में चला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी उतने ही रन बनाकर एक और सुपर ओवर की नौबत ला दी। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 23 रन बनाए, लेकिन गुरबाज की लगातार तीन छक्कों के बावजूद अफगानिस्तान लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गया। इससे पहले रयान रिकेल्टन और क्विंटन डीकॉक के अर्धशतकों और इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के मैच में बुधवार को यहां छह विकेट पर 187 रन बनाए। रिकेल्टन ने 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। क्विंटन डीकॉक ने 41 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। कप्तान एडन मार्क्रम (05) के जल्दी आउट होने के बाद इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। 

रिकेल्टन और डीकॉक के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, डेविड मिलर ने नाबाद 20 और मार्को यानसन ने 16 रन का योगदार दिया। अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 41 रन देकर तीन और कप्तान राशिद खान ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। फजलहक फारुकी ने 32 रन देकर एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मार्क्रम का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें फारुकी ने एक बेहतरीन चेंज-अप गेंद से चकमा दिया। गेंद बल्लेबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछल गई और मोहम्मद नबी ने मिड-ऑफ पर आसान कैच लपक लिया। डीकॉक ने चौथे ओवर में मुजीब उर रहमान की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और फिर अगली ही गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट में चौका जड़ा। 
 

इसे भी पढ़ें: Sachin Tendulkar ने परिवार संग की Rahul Gandhi से मुलाकात, बेटे Arjun की शादी का दिया खास इनविटेशन


रिकेल्टन ने भी उमरजई पर दो चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में एक विकेट पर 43 रन बनाए। इसके बाद डीकॉक और रिकेल्टन दोनों ने तेजी दिखाई तथा नबी और राशिद की स्पिन जोड़ी पर कुछ मनचाहे चौके और छक्के बटोरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेलने वाले स्पिनर नूर अहमद ने अपने पहले ओवर में 23 रन लुटा दिए। जहां डीकॉक ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर अहमद का स्वागत किया, वहीं रिकेल्टन ने उनकी गेंद को मिडविकेट के ऊपर से स्वीप किया और कवर पर दो चौके लगाए। 
Wed, 11 Feb 2026 15:33:25 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Big Action on Babri Masjid LIVE: Bengal पहुंचे Bulldozer? | CM Mamata Vs Humayun Kabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T10:07:23+00:00

America Iran War Live : आमने-सामने ईरान अमेरिका | Trump | Khamenei | Netanyahu | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T10:09:46+00:00

T20 world cup: India -Pakistan मैच से पहले नकवी का विवादित बयान I Asim Munir I IndiaVsPakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T10:15:07+00:00

UP Budget 2026 : UP सरकार ने पेश किया है 9 लाख 12 हज़ार करोड़ से अधिक का बजट | CM Yogi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T10:01:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers