बघेलखंडी अंदाज में बनाए रेरुया यानी गिलकी का भरता, स्वाद से भरपूर, जानें घर पर बनाने का तरीका
बघेलखंडी अंदाज में बनने वाला रेरुया यानी गिलकी का भरता एक अच्छा विकल्प है. इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और कम समय में तैयार किया जा सकता है. बघेलखंड के ग्रामीण इलाकों में रेरुया को गिलकी और तरोई के नाम से भी जाना जाता है. यहां इसका इस्तेमाल सामान्य सब्जी के अलावा भरता और कलौंजी बनाने में भी किया जाता है. स्थानीय निवासी मीना द्विवेदी ने लोकल 18 को रेरुया का भरता बनाने की आसान रेसिपी बताई. उनके मुताबिक, रेरुया की सामान्य सब्जी हर किसी को पसंद नहीं आती, लेकिन भरता या कलौंजी के रूप में इसका स्वाद अलग हो जाता है. ग्रामीण इलाकों में यह सब्जी घरों के आसपास और खेतों में आसानी से मिल जाती है. स्थानीय खान-पान में रेरुया से कई तरह के व्यंजन बनाने की परंपरा रही है. इसका भरता रोजमर्रा के खाने में बदलाव लाने का आसान तरीका है.
अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? न हां कहा, न इनकार किया, 9 महीने से खाली बैठी हैं हसीना!
चर्चा थी कि फिल्म में मृणाल ठाकुर भी अल्लू अर्जुन की राका में नजर आएंगी. अब खुद मृणाल ने एटली की फिल्म को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया है कि 9 महीने से किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







