T20 World Cup: Farhan के तूफान के बाद स्पिनर्स ने ढाया कहर, Pakistan ने USA को दी मात
पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (73 रन) के अर्धशतक और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से मंगलवार को यहां अमेरिका को आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में 32 रन से शिकस्त दी। फरहान की 41 गेंद में 73 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। फिर उस्मान तारिक (27 रन देकर तीन विकेट), मोहम्मद नवाज (21 रन देकर एक विकेट), शादाब खान (26 रन देकर दो विकेट) और अबरार अहमद (30 रन देकर एक विकेट) की स्पिन चौकड़ी ने अमेरिका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बनाने दिए।
यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत थी जिससे अब टीम चार अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर है। अमेरिका के शुभम रंजने (51 रन, 30 गेंद) ने अर्धशतक जड़ा लेकिन यह टीम के काम नहीं आ सका। सलामी बल्लेबाज श्यान जहांगीर (34 गेंद में 49 रन) और एंड्रीस गौस (13 रन) ने अमेरिका को अच्छी शुरूआत दी। इससे पांचवें ओवर में टीम का स्कोर 42 रन था लेकिन स्पिनरों के आने से मैच का रुख बदल गया। नवाज की गेंद पर गौस डीप में सलमान आगा के हाथों कैच आउट हुए। पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराने वाली अमेरिका की टीम ने पावरप्ले खत्म होने तक एक विकेट पर 50 रन बना लिए थे। लेकिन उसके बाद स्पिनरों के आने से उनके लिए सब कुछ मुश्किल हो गया।
अमेरिका के आठ में से सात विकेट स्पिन गेंदबाजों के नामरहे। अमेरिका के बल्लेबाजपाकिस्तानी स्पिनरों के सामने बुरी तरह जूझते दिखे। जिससे टीम ने कप्तान मोनंक पटेल के विकेट गंवाने के साथ अगले चार ओवर में सिर्फ 18 रन जोड़े। जहांगीर भी जल्द ही आउट हो गए। रंजने और मिलिंद कुमार (23) ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े लेकिन जरूरी रन-रेट इतना अधिक था कि कुछ तेज हिट लगाने के बाद भी उसे पूरा नहीं किया जा सका। इससे पहले फरहान के अलावा पाकिस्तान के लिए केवल तीन और बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें बाबर आजम ने 46 रन और शादाब खान ने 30 रन का योगदान दिया। सईम अयूब ने 19 रन बनाए। पाकिस्तान ने अंतिम दो ओवर में पांच विकेट गंवाए। अमेरिका के लिए तेज गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। शाल्कविक ने भारत के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। बाबर (32 गेंद) और फरहान (41 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े जिससे पाकिस्तान ने पावरप्ले में दो विकेट पर 56 रन के स्कोर से अच्छी वापसी की।
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान ने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए थे। लेकिन शाल्कविक ने छठे ओवर में पांच गेंद के अंदर अयूब और कप्तान सलमान आगा (01) दोनों को आउट करके पाकिस्तान की रन गति पर लगाम लगा दी। फरहान इच्छानुसार गेंदबाजों पर छक्के जड़ रहे थे। उन्होंने स्पिनर मिलिंद कुमार पर जबरदस्त छक्का लगाया। फरहान की फॉर्म ने बाबर को क्रीज पर जमने और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पहली बार दूधिया रोशनी पर खेलने जाने पहले मैच में अपने शॉट्स खेलने का मौका दिया। बाबर ने अपना पहला छक्का लगाने में 20 गेंदें खेलीं। लेकिन एक बार लय हासिल करने के बाद अच्छी फॉर्म में दिखे। उन्होंने क्रॉस-बैटेड शॉट्स का इस्तेमाल करके कुछ बाउंड्री लगाईं। बाबर ने 12वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह पर एक छक्का और दो चौके मारे जिससे पाकिस्तान का रन-रेट धीरे-धीरे 10 रन प्रति ओवर तक पहुंच गया।
इस बीच फरहान ने 27 गेंद में अपना नौंवा टी20 अर्धशतक जड़ा और यह आईसीसी टूर्नामेंट में उनका पहला पचासा था। लेकिन बाबर की पारी ऑफ स्पिनर मोहम्मद मोहसिन की गेंद पर समापत हुई और मिलिंद ने डाइव करते हुए उनका कैच लपका। फिर फरहान भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और हरमीत की गेंद पर आउट हो गए। संजय कृष्णमूर्ति ने लांग ऑफ के पास भागते हुए उनका कैच लपका। लेकिन ऑलराउंडर शादाब ने 12 गेंद में 30 रन जोड़कर स्कोर में योगदान दिया। उन्होंने कुछ जबरदस्त शॉट खेले। पर टीम ने अंतिम दो ओवर में पांच विकेट गंवा दिए।
Mysore Sandal Soap Controversy | Tamannaah Bhatia बनीं ब्रांड एंबेसडर, 'गैर-कन्नड़' चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी जंग
कर्नाटक के प्रतिष्ठित और सदियों पुराने ब्रांड 'मैसूर सैंडल सोप' (Mysore Sandal Soap) को लेकर राज्य में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (KSDL) ने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को अपना नया ब्रांड एंबेसडर चुना है। मंगलवार को उन्होंने औपचारिक रूप से अपनी भूमिका संभाल ली, लेकिन उनके 'गैर-कन्नड़' होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कई स्थानीय संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।
विरोध करने वालों ने प्रसिद्ध साबुन का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक गैर-कन्नड़ भाषी अभिनेत्री को चुने जाने पर सवाल उठाया है। सरकार ने अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि भाटिया का चयन योग्यता और व्यावसायिक विचार-विमर्श के आधार पर किया गया। राज्य के स्वामित्व वाली ‘कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड’ (केएसडीएल) द्वारा निर्मित उत्पादों की बाजार में उपस्थिति को मजबूत करने के प्रयासों के तहत भाटिया का कंपनी की ब्रांड एंबेसडर के रूप में दो साल का कार्यकाल मंगलवार से शुरू हो गया।
इसे भी पढ़ें: Delhi News | दिल्ली के रोहिणी में खुला सीवर बना 'मौत का कुआं', एक और मजदूर की जान गई
केएसडीएल एक ऐसा संगठन है जिसकी विरासत एक सदी से अधिक पुरानी है। भाटिया ने बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के 57 उत्पादों का अनावरण किया, जिनमें ‘मैसूर सैंडल सोप’ भी शामिल है, जिसे अब एक नयी और आधुनिक पैकेजिंग में पेश किया गया है। जिन उत्पादों को नयी पैकेजिंग प्रदान की गई है उनमें चंदन का तेल, चमेली के सुगंध वाले साबुन, इत्र, टूथपेस्ट, नारियल तेल, पेट्रोलियम जेली और जैविक उत्पाद शामिल हैं।
इस अवसर पर भाटिया को दर्शाते कई विज्ञापन भी जारी किए गए। इसके अलावा संगठन की समृद्ध विरासत का वर्णन करने वाली दो ‘कॉफी टेबल बुक’ - सुगंधा सिरी और एरोमैटिक जर्नीज - का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भाटिया ने कहा, ‘‘मैसूर सैंडल सोप सिर्फ एक साबुन नहीं है। यह भावनाओं, बचपन की और पुरानी यादों से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह शुद्धता और प्रामाणिकता का एक आदर्श मिश्रण है। यह साबुन लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है और इस संस्था के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’
इसे भी पढ़ें: सस्ता Crude Oil जहां से मिलेगा, वहीं से खरीदेगा भारत, सरकार का दुनिया को साफ संदेश
इस बीच, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई लोगों ने राज्य सरकार के इस फैसले की आलोचना की, जिसमें कन्नड़ अभिनेत्री के बजाय भाटिया को राज्य के प्रतिष्ठित ब्रांड का एंबेसडर चुना गया था। चिक्कबाल्लापुरा से भाजपा सांसद और राज्य के पूर्व मंत्री के. सुधाकर ने‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राज्य सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘हमारे अपने कर्नाटक के कई सितारे राज्य के मशहूर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ‘मैसूर सैंडल सोप’ के ब्रांड एंबेसडर बनने के काबिल थे, लेकिन करोड़ों रुपये देकर दूसरे राज्य की, एक गैर कन्नड़ भाषी फिल्म अभिनेत्री को ब्रांड एंबेसडर चुना गया। यह कांग्रेस पार्टी की कन्नड़ विरोधी मानसिकता का एक और सबूत है।’’
सुधाकर ने कहा, ‘‘राम्या, रश्मिका मंदाना, श्रीनिधि शेट्टी, पूजा हेगड़े, रुक्मिणी वसंत और कई अन्य अभिनेत्रियां कन्नड़ फिल्मों में लोकप्रिय हैं और अन्य भाषाओं के फिल्म उद्योग में भी इनकी काफी मांग है। इन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कन्नड़ फिल्म जगत का नाम रोशन किया है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपने राज्य की अभिनेत्रियों के बजाय दूसरों को प्राथमिकता देने का रवैया न केवल कर्नाटक की प्रतिभाओं का अपमान है, बल्कि ‘मैसूर सैंडल सोप’ की पहचान का भी घोर अपमान है।
उन्होंने कहा, ‘‘कन्नड़ भाषी लोग इस कन्नड़ विरोधी कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे।’’ कई अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना की, जबकि कुछ ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि इस भूमिका के लिए भाटिया का चयन उचित है क्योंकि यह साबुन कर्नाटक के भीतर की तुलना में राज्य के बाहर अधिक बिकता है। उन्होंने तर्क दिया कि उत्तर भारत में इसका विशाल बाजार है।
राज्य के उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने कहा कि भाटिया को योग्यता के आधार पर ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है और यह पूरी तरह से एक व्यावसायिक निर्णय है क्योंकि इस साबुन की बिक्री केवल कर्नाटक तक ही सीमित नहीं है। केएसडीएल के अध्यक्ष सी एस अप्पाजी नाडागौड़ा ने कहा कि संगठन का कारोबार इस साल 2,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि मुनाफा 500 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




