'उस दिन मंगलवार था!' नदी किनारे मुंह खोले बैठा था मगरमच्छ, शख्स ने बड़े आराम से खिलाया खाना
मगरमच्छ जैसे जीव अगर दूर से ही दिख जाएं तो इंसान डर जाता है, मगर इन दिनों एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बड़े से मगरमच्छ को बिल्कुल उसके पास खड़े होकर खाना खिला रहा है और सीढ़ियों पर खड़े होकर ये नजारा देख रहे हैं. ये वीडियो बांग्लादेश का है. शख्स का नाम मेहंदी हसन टोपू है जो एक मगरमच्छ की देखरेख करने वाले रेस्कुअर हैं. वो अक्सर एक मगरमच्छ के साथ वीडियो पोस्ट करते हैं जो नदी में रहता है. इस वीडियो में वो पानी में खड़े हैं और मगरमच्छ को खाना खिला रहे हैं, जबकि जानवर मुंह खोले पानी में बैठा हुआ है. वीडियो को 52 लाख व्यूज मिल चुके हैं और लोग ये नजारा देखकर हैरान हैं. एक शख्स ने तो मजाक में कहा- 'उस दिन मंगलवार था, नहीं तो मगरमच्छ उस शख्स को भी खा जाता!' (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
शादी में दुल्हन ने की नाचते हुए एंट्री, डांस देखकर चौंके लोग, पूछा- 'बारात रुकी या लौट गई?'
आजकल शादियों में दुल्हन का डांस करना काफी आम बात हो गई है. मगर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन काफी अजीबोगरीब ढंग से नाच रही है. इंस्टाग्राम यूजर @lovely_86_83 ने ये वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसे 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो शादी में एंट्री कर रही हैं, उनके साथ कई और महिलाएं चलती दिखाई दे रही हैं. अचानक वो काफी आपत्तिजनक ढंग से डांस करने लगती हैं. उन्हें देखकर सब दंग रह जाते हैं. एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा- ये देखकर बारात रुकी या लौट गई? वैसे कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि ये कोई असल की शादी नहीं है, महिला ने सिर्फ वायरल होने के उद्देश्य से दुल्हन की तरह तैयार होकर ऐसा डांस किया होगा. सच जो भी हो, ये वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















