उत्तराखंड सरकार ने एक साल तक गुटखा-पान मसाला पर लगाया बैन, न बिक्री और न होगा प्रोडक्शन
उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य के हित में बड़ा निर्णय लिया है. इसके तहत राज्य में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटिन युक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए बैन लगा दिया गया है. 13 अक्टूबर 2026 से अलगे एक वर्ष तक पूरे राज्य में किसी भी नाम से बिकने वाले तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटका, पान मसाला या दूसरी खाद्य सामग्री के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है.
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इस बारे में आदेश को जारी किया. इसके तहत, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 के साथ गठित धारा 92 और धारा 30(2) की शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है.
पहले भी कई बार लगी पाबंदियां
आपको बता दें, उत्तराखंड सरकार ने इससे पहले वर्ष 2013 में भी गुटखा और इस तरह के दूसरे उत्पादों पर रोक लगाई थी. इसके बाद साल 2015 और 2019 में भी इस तरह के आदेश के जरिए पाबंदियां लगाईं.
ज्ञानेश कुमार विवाद के बीच पीयूष गोयल का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'पूर्व चुनाव आयुक्तों को बांटे राजनीतिक पद'
वर्तमान CEC ज्ञानेश कुमार विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर पूर्व CECs को घूस देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि टीएन शेषन समेत कई मुख्य चुनाव आयुक्तों को घूस के तौर पर राजनीतिक पद बांटे थे.
The post ज्ञानेश कुमार विवाद के बीच पीयूष गोयल का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'पूर्व चुनाव आयुक्तों को बांटे राजनीतिक पद' appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










