Responsive Scrollable Menu

जानें 11 फरवरी को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price Today 11 Feb 2026: आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. जानिए दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स और घर बैठे SMS से भाव चेक करने का तरीका क्या है.

The post जानें 11 फरवरी को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

रणवीर सिंह के बाद सलमान के रिश्तेदार को मिली धमकी:ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की, खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया

मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद अब सलमान खान के रिश्तेदार को करोड़ों रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। ये घटना मगंलवार की बताई जा रही है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के करीबी रिश्तेदार को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। मेल में साफ लिखा है कि अगर करोड़ों रुपयों की मांग पूरी नहीं की जाती तो उन्हें जान का खतरा होगा। फिलहाल सलमान खान के किस रिश्तेदार को धमकी मिली है ये साफ नहीं है, हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका वो रिश्तेदार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है और एक एक्टर है। फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। रणवीर सिंह को व्हॉट्सएप वॉइस नोट से मिली जरिए सलमान खान के रिश्तेदार से पहले मंगलवार को रणवीर सिंह को धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रणवीर को ये धमकी व्हॉट्सएप में वॉइस नोट के जरिए भेजी गई है, जिसमें कहा गया है कि अगर करोड़ों रुपए नहीं दिए जाते तो एक्टर को जान का खतरा होगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रणवीर के बांद्रा स्थित घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है। उस शख्स ने भी खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। रोहित शेट्टी फायरिंग केस से कनेक्शन की जांच धमकियों के इन मामलों से ठीक पहले 31 जनवरी को डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग की गई थी। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रणवीर सिंह को मिली धमकी का कोई सीधा संबंध रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से है या यह डर फैलाने की साजिश है। टारगेट में थे रोहित शेट्टी निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस फायरिंग में रोहित शेट्टी ही हमलावरों का मुख्य टारगेट थे। इस मामले में पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के मुताबिक, आसाराम फसाले पिछले चार वर्षों से गैरेज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था और लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोंकर के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई करता था। इस केस में पहले से गिरफ्तार चार आरोपियों में से आसाराम फसाले की सीधी पहचान स्वप्निल सकट से थी, जो शुभम लोंकर के जरिए कराई गई थी। बताया जा रहा है कि लोंकर के निर्देश पर फसाले ने ही सकट को हथियार मुहैया कराए थे, जिन्हें बाद में एक अज्ञात शूटर तक पहुंचाया गया। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल फायरिंग की घटना में किया गया। क्राइम ब्रांच को यह भी जानकारी मिली है कि आसाराम के गैंग से जुड़े होने की भनक उसके कुछ करीबी लोगों को थी। हालांकि, वे लोग कौन हैं और क्या उनका भी लॉरेंस गैंग से कोई सीधा कनेक्शन है, इस एंगल से पुलिस अब जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

3 टी20 मैच खेलने वाले दुशान हेमंथा खेलेंगे वर्ल्ड कप, हसरंगा की जगह टीम में शामिल, आईसीसी टेक्निकल कमेटी से मिली हरी झंडी

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी (ETC) ने श्रीलंका की टीम में वानिंदु हसरंगा की जगह दुशान हेमंथा को शामिल करने की मंजूरी दे दी है. हेमंथा, जिन्होंने अब तक पांच वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, को हसरंगा के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद टीम में शामिल किया गया है. Wed, 11 Feb 2026 13:53:33 +0530

  Videos
See all

UP Budget Session 2026: यूपी बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए खुशखबरी | Akhilesh | CM yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T08:26:56+00:00

Anurag Thakur Parliament Speech LIVE: Lok Sabha से अनुराग ठाकुर | Budget Session | BJP vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T08:43:29+00:00

देशद्रोही शमसुल हुदा के घर ED की दबिश #EDRaid #ShamsulHuda #TausifRaza #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T08:30:17+00:00

Civil war in Pakistan LIVE Updates: पाकिस्तान में शिया-सुन्नी की जंग शुरू! | Shia Sunni | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T08:34:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers