कनाडा के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 घायल हो गए. इसके अलावा एक घर के अंदर 2 और लाशें मिलीं, जिनके आपस में जुड़े होने का शक जताया जा रहा है.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के RSS के कार्यक्रम में शामिल होने ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि वे देश को बांटने वाली संस्था का समर्थन कर रहे हैं या सरकार के दबाव में हैं.