IMF ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया:2026 और 2027 के लिए 7% किया, घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था मजबूत
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने साल 2026 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। दुनियाभर में तनाव-सुस्ती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद मजबूत घरेलू मांग और सर्विसेज सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। IMF का यह अनुमान भारत को उन कई एनर्जी-इंपोर्ट करने वाले उभरते देशों से अलग खड़ा करता है, जो सुस्ती का सामना कर रहे हैं। IMF ने अपनी अक्टूबर 2026 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' रिपोर्ट में कहा कि भारत पॉजिटिव बदलावों के साथ सबसे अलग नजर आ रहा है, जो देश की मजबूत ग्रोथ क्षमता को दर्शाता है। 2027 के लिए भी भारत की ग्रोथ का अनुमान 7% IMF ने 2026 के लिए भारत की ग्रोथ के अनुमान में जुलाई के मुकाबले 0.6% और अप्रैल के मुकाबले 0.5% की बढ़ोतरी की है। वहीं साल 2027 के लिए भी ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 7% कर दिया गया है, जो जुलाई से 0.3% और अप्रैल से 0.5% ज्यादा है। IMF से पहले वर्ल्ड बैंक और OECD जैसी प्रमुख ग्लोबल एजेंसियां भी भारत के विकास दर अनुमान को बढ़ाकर 7% के आसपास कर चुकी हैं। चीन की सुस्ती के बीच भारत बना एशिया का इंजन IMF की रिसर्च डायरेक्टर और इकोनॉमिक काउंसलर सिल्वाना तेनरेरो के मुताबिक, नेट एनर्जी इंपोर्टर होने के बावजूद एशियाई सेक्टर में जबरदस्त मजबूती दिखी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उछाल ने कमोडिटी मार्केट के दबाव को कम कर दिया है और चीन के साथ-साथ भारत एशिया की ग्रोथ का बड़ा इंजन बनकर उभरा है। हालांकि, IMF ने चीन की विकास दर का अनुमान घटाकर 2026 में 4.5% और 2027 में 4.0% रहने की बात कही है। दुनिया भर में तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें चीन के विकास को प्रभावित कर रही हैं। दुनिया की विकास दर कमजोर रहने की आशंका IMF के मुताबिक, ग्लोबल इकोनॉमी साल 2028 से 2031 के बीच एवरेज 3.2% की दर से ही बढ़ेगी, जो 2000-2019 के प्री-पेंडमिक एवरेज 3.7% से कम है। विकास दर में गिरावट मिडिल ईस्ट तनाव से प्रभावित देशों और एनर्जी इंपोर्ट करने वाले उभरते देशों में देखी गई है, जबकि भारत में इसका उलट देखने मिल रहा है। IMF ने भारत की मजबूत स्थिति की वजह मजबूत डेमोग्राफी, बढ़ता घरेलू बाजार और पॉजिटिव सुधारों को बताया है। हालांकि, IMF ने सतर्क किया है कि बेहतर अनुमानों के बावजूद कुछ खतरे बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत के लिए एक बड़ा खतरा है। वहीं दुनियाभर में तनाव देश की मांग और कुल विकास दर पर असर डाल सकता है। ये खबर भी पढ़ें… वर्ल्ड बैंक ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया: FY27 के लिए 6.6% से बढ़ाकर 7.1% किया; आम आदमी की खरीदारी से अर्थव्यवस्था मजबूत वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.6% बताया था। मंगलवार, 6 अक्टूबर को जारी लेटेस्ट रिपोर्ट 'इंडिया डेवलपमेंट अपडेट' में वर्ल्ड बैंक ने यह बात कही है। ग्लोबल ट्रेड और दुनिया में तनाव के बावजूद भारत की इकोनॉमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। पूरी खबर पढ़ें…
J&K वक्फ बोर्ड के प्रस्ताव पर बवाल: CM उमर और महबूबा ने जताया विरोध; कहा- धार्मिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







